Train Chain Pulling Rules: ट्रेन के सफर के दौरान खिड़की या दरवाजे के पास बैठे हुए यात्री का कई बार अचानक हाथ से मोबाइल फोन नीचे गिर जाता है। ऐसी स्थिति में घबराहट होना स्वाभाविक है, क्योंकि आज के समय में मोबाइल सिर्फ एक फोन नहीं बल्कि हमारी पूरी डिजिटल दुनिया है। स्मार्टफोन गिरने पर अक्सर यात्रियों के दिमाग में पहला विचार ट्रेन की 'इमरजेंसी चेन' (आपातकालीन जंजीर) खींचने का आता है ताकि गाड़ी रुक जाए और वे अपना फोन ढूंढ सकें।
मगर क्या वाकई मोबाइल गिरने पर चेन पुलिंग करना कानूनी रूप से सही है? रेलवे नियमों की जानकारी न होने की वजह से कई लोग ऐसा कदम उठा लेते हैं, जो उन्हें बड़ी मुसीबत में डाल देता है। आइए इस लेख में समझते हैं कि रेलवे के नियम इस बारे में क्या कहते हैं।