फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cancelled Train: ट्रेन यात्रियों के लिए बुरी खबर! इस रूट की कैंसिल रहेगी कई ट्रेनें, यहां देखें लिस्ट

Sat, 21 Feb 2026 02:14 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Kaun Si Train Cancel Hui Hain: अगर आपने भी कहीं जाने के लिए ट्रेन टिकट बुक की थी, तो पहले ये चेक कर लें कि कहीं आपकी ट्रेन कैंसिल तो नहीं हो गई है। क्योंकि रेलवे की तरफ से कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है।
विज्ञापन
1 of 8
कौन सी ट्रेनें कैंसिल हुई हैं? - फोटो : Amar Ujala
Train Cancelled List: कोई घूमने जाता है, तो कोई अपने किसी काम की वजह से यात्रा करता है आदि। रोजाना एक बड़ी संख्या में लोग ट्रेन से ट्रैवल करते हैं। भारतीय रेलवे भी हर रोज एक बड़ी संख्या में ट्रेनें चलाकर यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने में मदद करता है।

ऐसे में अगर आने वाले अप्रैल के महीने के लिए अगर आपने कहीं जाने के लिए ट्रेन टिकट बुक की है, तो पहले ये जरूर चेक कर लें कि कहीं आपकी ट्रेन कैंसिल तो नहीं हो गई है। क्योंकि भारतीय रेलवे ने नागपुर मंडल के गोंदिया स्टेशन पर इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड के कारण अप्रैल में कुछ ट्रेनों को कैंसिल किया है। चलिए जानते हैं किस रूट की, क्यों और कब तक ट्रेनें कैंसिल रहेंगी। यात्रीगण आगे इन ट्रेनों के बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 8
कौन सी ट्रेनें कैंसिल हुई हैं? - फोटो : AdobeStock
कौन से रूट की और क्यों की गई हैं ट्रेनें कैंसिल?
  • छत्तीसगढ़ रूट की कुछ ट्रेनें 27 अप्रैल 2026 तक कैंसिल रहेंगी
  • नागपुर मंडल के गोंदिया स्टेशन पर इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड का काम चल रहा है
  • प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर वॉशेबल एप्रन हटाकर बैलेस्टेड ट्रैक बिछाया जाएगा जिसकी वजह से इस रूट की ट्रेनें कैंसिल रहेंगी
  • भिलाई स्टेशन पर डिसमेंटलिंग काम के कारण भी कुछ ट्रेनें प्रभावित रहेंगी
विज्ञापन

3 of 8
कौन सी ट्रेनें कैंसिल हुई हैं? - फोटो : AdobeStock
कौन-कौन सी ट्रेनें कब तक रहेंगी कैंसिल?
  • बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 15231-15232) 5 से 26 अप्रैल के बीच सिर्फ दुर्ग स्टेशन तक चलेगी। दुर्ग और गोंदिया के बीच ये ट्रेन कैंसिल रहेगी
  • शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 18030) 4 अप्रैल 2026 से 24 अप्रैल 2026 तक शालीमार से कैंसिल रहेगी
  • लोकमान्य तिलक टर्मिनस-शालीमार एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 18029) 6 अप्रैल 2026 से 26 अप्रैल 2026 तक लोकमान्य तिलक टर्मिनस से कैंसिल रहेगी

4 of 8
कौन सी ट्रेनें कैंसिल हुई हैं? - फोटो : AdobeStock
  • कोरबा-अमृतसर एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 18237) 5 अप्रैल 2026 से 25 अप्रैल 2026 तक कोरबा से कैंसिल रहेगी
  • अमृतसर-बिलासपुर एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 18238) 7 अप्रैल से 27 अप्रैल तक अमृतसर से कैंसिल रहेगी
  • हजरत निज़ामुद्दीन-रायगढ़ एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12410) 2, 4, 6, 7, 8, 9, 11, 13, 14, 15, 16, 18, 20, 21 और 22 अप्रैल को हजरत निज़ामुद्दीन से कैंसिल रहेगी
विज्ञापन

5 of 8
कौन सी ट्रेनें कैंसिल हुई हैं? - फोटो : AdobeStock
  • रायगढ़-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12409) 4, 6, 8, 9, 10, 11, 13, 15, 16, 17, 18, 20, 22, 23 और 24 अप्रैल को रायगढ़ से कैंसिल रहेगी
  • लोकमान्य तिलक टर्मिनस-शालीमार एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12101) 4, 6, 7, 10, 11, 13, 14, 17, 18, 20 और 21 अप्रैल को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से कैंसिल रहेगी
विज्ञापन

6 of 8
कौन सी ट्रेनें कैंसिल हुई हैं? - फोटो : AdobeStock
  • शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12102) 6, 8, 9, 12, 13, 15, 16, 19, 20, 22 और 24 अप्रैल को शालीमार से कैंसिल रहेगी
  • विशाखापत्तनम-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12807) 5, 7, 8, 9, 11, 12, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 22 और 23 अप्रैल को विशाखापत्तनम से कैंसिल रहेगी
विज्ञापन

7 of 8
कौन सी ट्रेनें कैंसिल हुई हैं? - फोटो : AdobeStock
  • हजरत निजामुद्दीन-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12808) 7, 9, 10, 11, 13, 14, 16, 17, 18, 20, 21, 23, 24 और 25 अप्रैल को हज़रत निज़ामुद्दीन से कैंसिल रहेगी
  • बल्लारशाह-गोंदिया MEMU पैसेंजर ट्रेन (ट्रेन नंबर 68815) 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक बल्लारशाह से कैंसिल रहेगी
विज्ञापन

8 of 8
कौन सी ट्रेनें कैंसिल हुई हैं? - फोटो : freepik
  • गोंदिया-बल्लारशाह MEMU पैसेंजर ट्रेन (ट्रेन नंबर 68816) 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक गोंदिया से कैंसिल रहेगी
  • गोंदिया-कटंगी DEMU पैसेंजर ट्रेन (ट्रेन नंबर 78805) 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक गोंदिया से कैंसिल रहेगी
  • गोंदिया DEMU पैसेंजर ट्रेन (ट्रेन नंबर 78806 कटंगी) 5 अप्रैल से 26 अप्रैल तक कटंगी से कैंसिल रहेगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें