Train Cancellation Refund Rules: भारतीय रेलवे से सफर करने वाले यात्रियों के लिए ट्रेन कैंसिल होना एक बड़ी परेशानी बन जाता है। कई बार खराब मौसम, तकनीकी खराबी या पटरियों की मरम्मत के कारण रेलवे को अचानक ट्रेनें रद्द करनी पड़ती हैं। हाल के दिनों में सुरक्षा कारणों कई ट्रेनें कैंसिल हुई हैं, जिसके बाद से कई लोगों के मन में ये सवाल आ रहा है कि कैंसिल ट्रेनों में बुक हुए टिकट का पैसा कैसे रिफंड मिलता है।
बता दें कि ऐसी स्थिति में यात्रियों को अपने टिकट के पैसे वापस पाने की चिंता सताने लगती है। हालांकि, आईआरसीटीसी और भारतीय रेलवे के नियम यात्रियों के हक में काफी आसान और स्पष्ट बनाए गए हैं। अगर रेलवे की तरफ से ट्रेन पूरी तरह कैंसिल की जाती है, तो यात्रियों को पूरा पैसा वापस मिलता है। आइए इस लेख में सरल भाषा में समझते हैं कि ऑनलाइन और काउंटर टिकट पर रिफंड पाने की पूरी प्रक्रिया क्या है।