फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या सिर्फ हैंडल लॉक से सुरक्षित है आपकी बाइक? जानें चोरों से निपटने के पक्के हैक्स

Sun, 11 Oct 2026 07:19 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Handle Lock Limitations Bike: इसमें कोई संदेह नहीं है कि बाइक में लगा हुआ हैंडल लॉक अपने आप में सुरक्षित है, मगर फिर भी अक्सर ऐसे भी मामले देखने को मिलते हैं जहां चोर हैंडल लॉक को तोड़कर बाइक चुरा लेते हैं। ऐसे में कई लोगों मन में सवाल आता है कि हैंडल लॉक के साथ ऐसा क्या करें जिससे बाइक सुरक्षित रहे। 
विज्ञापन
1 of 5
बाइक चोरी से सुरक्षा - फोटो : AI
Bike Theft Protection Hacks: आज के समय में दोपहिया वाहनों की बढ़ती मांग के साथ-साथ बाइक चोरी की घटनाएं भी तेजी से बढ़ रही हैं। अधिकांश बाइक सवार अपनी गाड़ी को कहीं भी पार्क करते समय केवल हैंडल लॉक लगाकर निश्चिंत हो जाते हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है कि हैंडल लॉक एक मजबूत और बुनियादी सुरक्षा लॉक होता है, लेकिन मास्टर चाबियों या जोरदार झटके से इसे तोड़े जाने के कई मामले सामने आते रहते हैं।

खासकर अगर आप अपनी बाइक किसी सुनसान, बिना सीसीटीवी वाली या असुरक्षित जगह पर खड़ी करते हैं, तो सिर्फ हैंडल लॉक के भरोसे रहना बड़ा जोखिम हो सकता है। आइए इस लेख आसान भाषा में समझते हैं कि अपनी बाइक को सुरक्षित रखने के लिए किन अतिरिक्त उपायों को अपनाना चाहिए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Bike Tips - फोटो : Adobestock
पहियों में जंजीर और डिस्क लॉक का इस्तेमाल
  • सुनसान या रिस्की जगह पर बाइक पार्क करते समय हैंडल लॉक के साथ-साथ पहियों में लोहे की मजबूत जंजीर और पैडलॉक जरूर लगाएं।
  • इसके अलावा, फ्रंट व्हील के डिस्क ब्रेक में लगने वाला डिस्क लॉक चोरों के लिए हैंडल लॉक से ज्यादा चुनौतीपूर्ण होता है।
विज्ञापन

3 of 5
बाइक चोरी से सुरक्षा - फोटो : AI
जीपीएस ट्रैकर और अलार्म सिस्टम
  • अपनी बाइक में एक अच्छा जीपीएस ट्रैकर जरूर इंस्टॉल करवाएं।
  • अगर कोई चोर गाड़ी से छेड़छाड़ करता है या उसे ले जाने की कोशिश करता है, तो मोबाइल पर तुरंत अलर्ट आता है और बाइक की लाइव लोकेशन ट्रैक करके उसे आसानी से ढूंढा जा सकता है।

4 of 5
सुरक्षित और सही पार्किंग जगह का चुनाव - फोटो : Adobestock
सुरक्षित और सही पार्किंग जगह का चुनाव
  • बाइक पार्क करते समय हमेशा भीड़भाड़ वाली, अच्छी रोशनी वाली और सीसीटीवी कैमरे की नजर में आने वाली जगह का ही चुनाव करें।
  • अंधेरे और सुनसान मोड़ों पर खड़ी गाड़ियों पर चोरों की नजर सबसे पहले पड़ती है, इसलिए जगह का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बाइक पर कवर और पहचान चिह्नों का प्रयोग - फोटो : AdobeStock
बाइक पर कवर और पहचान चिह्नों का प्रयोग
  • अपनी बाइक को हमेशा कपड़े के कवर से ढककर रखें, ताकि चोरों को दूर से गाड़ी का मॉडल और उसका लॉक न दिखाई दे।
  • साथ ही, बाइक के किसी हिस्से पर अपनी पहचान का कोई खास निशान बना दें, ताकि अगर कभी गाड़ी चोरी भी हो जाए और आपके सामने आए तो उसे आसानी से पहचाना जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें