फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन कैंसिल होने पर क्या 60 रुपये काटकर मिलता है रिफंड? जानें नियम

Wed, 30 Sep 2026 06:04 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Railway Full Refund Policy: कई बार ऐसा होता कि ट्रेनें किन्हीं कारणों से कैंसिल हो जाती है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस स्थिति में यात्रियों के मन में एक बड़ा सवाल रहता है कि क्या उनके टिकट का पूरा पैसा वापस हो पाएगा। आइए इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
ट्रेन कैंसिल रिफंड - फोटो : AI
Train Cancellation Refund Rules: भारतीय रेलवे से हर दिन लाखों लोग यात्रा करते हैं, लेकिन कई बार मौसम की खराबी, दुर्घटना या तकनीकी कारणों से रेलवे को ट्रेनें कैंसिल करनी पड़ती हैं। ऐसी स्थिति में यात्रियों के मन में सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या टिकट का पूरा पैसा वापस मिलेगा या फिर रेलवे 60 रुपये का क्लर्कलेज शुल्क काटकर बाकी पैसा लौटाएगा।

अक्सर लोग ऑनलाइन और काउंटर टिकट के नियमों को लेकर उलझन में रहते हैं। आपको बता दें कि अगर रेलवे खुद आपकी ट्रेन कैंसिल करती है, तो नियमों के तहत यात्रियों को पूरा का पूरा रिफंड देना होता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से समझते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock
ट्रेन कैंसिल होने पर नहीं कटता 60 रुपये चार्ज
  • जब रेलवे की तरफ से ट्रेन को कैंसिल किया जाता है, तो किसी भी श्रेणी के टिकट पर 60 रुपये का क्लर्कलेज चार्ज नहीं काटा जाता है।
  • इस स्थिति में रेलवे यात्री को 100% यानी पूरा किराया वापस करता है।
  • यह नियम ई-टिकट और काउंटर टिकट दोनों पर लागू होता है।
विज्ञापन

3 of 5
ऑनलाइन ई-टिकट का रिफंड कैसे मिलता है - फोटो : Adobe Stock
ऑनलाइन ई-टिकट का रिफंड कैसे मिलता है
  • अगर आपने आईआरसीटीसी की वेबसाइट या एप से ऑनलाइन ई-टिकट बुक किया है और ट्रेन कैंसिल हो जाती है, तो आपको कोई टीडीआर भरने की जरूरत नहीं होती।
  • रिफंड की पूरी राशि अपने आप आपके उसी बैंक खाते में 3 से 7 दिनों में आ जाती है।

4 of 5
काउंटर टिकट वालों को करना होता है ये काम - फोटो : AI Generated
काउंटर टिकट वालों को करना होता है ये काम
  • अगर आपने रेलवे स्टेशन के काउंटर से पेपर टिकट खरीदा था, तो ट्रेन कैंसिल होने पर आपको स्टेशन जाकर अपना टिकट जमा करना होगा।
  • यात्रा की तारीख से तीन दिनों के भीतर काउंटर पर टिकट दिखाकर आप कैश में अपना पूरा रिफंड वापस ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जब यात्री खुद कैंसिल करे टिकट तब कटता है चार्ज - फोटो : Adobe Stock
जब यात्री खुद कैंसिल करे टिकट तब कटता है चार्ज
  • जब यात्री खुद अपनी मर्जी से टिकट कैंसिल करता है तो रेलवे उससे टिकट पर 60 रुपये प्रति यात्री + जीएसटी काटकर पैसा रिफंड करता है।
  • ट्रेन कैंसिल होने की स्थिति में रेलवे यात्री से कोई भी सर्विस या क्लर्कलेज चार्ज नहीं वसूलता और पूरा पैसा लौटाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें