Traffic Signal Complaint App Details In Hindi: सड़क पर अगर आपको गाड़ी लेकर निकलना है तो आपको सड़क सुरक्षा एवं यातायात के नियमों का पालन करना होता है। जैसे, दो पहिया पर हेलमेट पहनना तो चार पहिया गाड़ी में सीट बेल्ट लगाना आदि। नियम बनाए गए हैं ताकि ट्रैफिक स्मूथ चल सके। अगर इन नियमों का उल्लंघन किया जाता है तो इसमें जुर्माने से लेकर जेल भेजने तक का प्रावधान है। अगर आप ट्रैफिक सिग्नल जंप करते हैं, सीट बेल्ट नहीं लगाते हैं, हेलमेट नहीं पहनते हैं, गाड़ी में लिमिट से अधिक लोग बैठते हैं या गाड़ी में लिमिट से अधिक सामान लेकर सफर कर रहे हैं आदि। ऐसे ही कई अन्य कारणों के लिए आप पर जुर्माना लग सकता है।
यही नहीं, चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल भी लगे होते हैं। जिस वक्त जिस तरफ का सिग्नल रेड होता है तो गाड़ियों को रुकना होता है और ग्रीन होने पर गाड़ियां जा सकती हैं। पर कई बार ऐसा देखने में आता है कि कई ट्रैफिक सिग्नल खराब हो जाते हैं जिनकी वजह से भारी जाम तक लग जाता है। ऐसे में अगर आपके इलाके का कोई ट्रैफिक सिग्नल खराब है तो आप इसकी शिकायत कर सकते हैं ताकि, ये ठीक हो सके। तो चलिए जानते हैं आप ये शिकायत कहां और कैसे कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...