Car and Bike Driving Rules: आज के समय में लगभग हर कोई चाहता है कि उसके पास दोपहिया वाहन या चार पहिया वाहन हो। फिर चाहे वो स्कूटी-बाइक हो या फिर कार। वहीं, अगर आपके पास कार या बाइक है तो आपको सड़क एवं यातायात नियमों का पालन करना होता है। अगर आप इन नियमों का पालन नहीं करते हैं या ट्रैफिक पुलिस द्वारा बताए गए दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करते हैं तो आपकी गाड़ी का चालान कट सकता है।
अब तो ट्रैफिक पुलिस ही नहीं बल्कि, सड़कों पर लगे कैमरों से भी चालान काटे जाते हैं। ये आपकी एक्टिविटी को क्लिक करते हैं और फिर नंबर प्लेट के जरिए आपकी गाड़ी का चालान काटा जा सकता है। ऐसे में आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि ये गलतियां कौन सी हैं जिनकी वजह से आपकी गाड़ी का चालान काटा जा सकता है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...