फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ABY: किन लोगों का नहीं बन सकता आयुष्मान कार्ड, पंजीकरण से पहले जान लें वरना रद्द हो सकता है आवेदन

Sat, 15 Feb 2025 03:09 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आयुष्मान भारत योजना को केंद्र सरकार चलाती है और इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड किन लोगों का नहीं बन सकता? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Card: भारत सरकार और राज्य सरकार की कई योजनाएं ऐसी हैं जिनमें स्वास्थ्य सेवाएं देने का काम किया जाता है। जैसे, आयुष्मान भारत योजना को ही ले लीजिए जिसे केंद्र सरकार चलाती है। मौजूदा समय में इस योजना से करोड़ों लोग जुड़े हैं और लाभ ले रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत सिर्फ उन लोगों को जोड़ा जाता है जो इस योजना के लिए पात्र होते हैं।

इन लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर इस कार्ड से कार्डधारक मुफ्त इलाज का लाभ ले सकता है। इस आयुष्मान कार्ड से आप हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि वे कौन लोग हैं जो आयुष्मान कार्ड नहीं बनवा सकते हैं? ऐसे में अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आप यहां जान सकते हैं कि कौन लोग अपात्र हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड किन लोगों का नहीं बन सकता? - फोटो : Adobe stock
पहले जान लें कौन लोग पात्र हैं

अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो जान लें कि इसके लिए पात्रता सूची है जिसे आप नीचे देख सकते हैं। अगर आप इस सूची में हैं तो आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र होते हैं:-
  • आप दिहाड़ी मजदूरी करते हैं
  • अगर आप असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं
  • अगर आप निराश्रित या फिर आदिवासी हैं
  • अगर आपके परिवार में कोई दिव्यांग है
  • अगर आप ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं
  • जो लोग अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं ।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड किन लोगों का नहीं बन सकता? - फोटो : Adobe Stock
कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?
  • आप अगर आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है
  • यहां पर जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है जो आपकी पात्रता चेक करता है
  • फिर आपके दस्तावेजों को वेरिफाई कर आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन किया जाता है
  • इसके बाद कार्ड के बनने के बाद आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

4 of 5
आयुष्मान कार्ड किन लोगों का नहीं बन सकता? - फोटो : Adobe Stock
कौन लोग नहीं हैं आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र?

अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो पहले आपको ये चेक करना होता है कि क्या आप आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं या नहीं। जो लोग इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं उनकी सूची नीचे दी गई है:-
  • अगर आप टैक्स भरते हैं यानी करदाता हैं
  • अगर आप संगठित क्षेत्र में काम करते हैं 
  • अगर आपका पीएफ कटता है और ईएसआईसी का भी लाभ मिलता है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड किन लोगों का नहीं बन सकता? - फोटो : Adobe Stock
  • अगर आप आर्थिक रूप से संपन्न हैं
  • अगर आप सरकारी कर्मचारी हैं यानी सरकारी नौकरी करते हैं
  • अगर आपके पास अपना वाहन है तो आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए अपात्र हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें