Traffic Challan Dispute Guide Online: आज के समय में देश के लगभग सभी बड़े शहरों में ट्रैफिक नियमों का पालन कराने के लिए सीसीटीवी कैमरों और ऑटोमैटिक कैमरों की मदद से ऑनलाइन ई-चालान काटे जाते हैं। कई बार ऐसा होता है कि आपकी कोई गलती न होने पर भी सिस्टम या तकनीकी गड़बड़ी के कारण आपका गलत चालान कट जाता है, जिसे देखकर वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है।
अगर आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ है, तो आपको घबराने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि सरकार ने इसके समाधान के लिए ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की पूरी सुविधा देती है। आइए इस लेख में समझते हैं कि गलत चालान कटने पर आपको क्या करना चाहिए।