फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Metro Card: गलती से दूसरे के मेट्रो कार्ड में हो गया रिचार्ज? ऐसे पाएं अपना पैसा वापस

Mon, 10 Aug 2026 03:02 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Metro Card Tips: अगर आपने किसी दूसरे का मेट्रो कार्ड गलती से रिचार्ज कर दिया है, तो ऐसी स्थिति में आपको रिफंड मिल सकता है। पर इसके लिए कुछ नियम हैं।
विज्ञापन
1 of 5
गलत मेट्रो कार्ड में रिचार्ज होने पर क्या करें? - फोटो : Amar Ujala AI
Wrong Metro Card Recharge Refund Process: मेट्रो दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए किसी लाइफलाइन से कम नहीं है, क्योंकि हर रोज एक बड़ी संख्या में मेट्रो यात्रियों को उनके गंतव्य तक छोड़ती है। स्कूल-कॉलेज के बच्चों से लेकर दफ्तर जाने वाले लोग आदि मेट्रो से सफर करते हैं।

मेट्रो में यात्रा करने के लिए अधिकतर लोग मेट्रो कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन जरा सोचिए कि अगर गलती से आपसे किसी दूसरे का मेट्रो कार्ड रिचार्ज हो जाए तो फिर क्या होगा? क्या आपको आपके पैसे वापस मिलेंगे या नहीं? चलिए जानते हैं मेट्रो का इस पर नियम क्या कहता है...
विज्ञापन

2 of 5
गलत मेट्रो कार्ड में रिचार्ज होने पर क्या करें? (प्रीतकात्मक तस्वीर) - फोटो : AI Generated
गलत कार्ड में रिचार्ज हो जाए, तो परेशान न हों
  • मेट्रो कार्ड में जब भी पैसे खत्म होते हैं तो रिचार्ज करना होता है
  • ऐसे में अगर आप ऑनलाइन रिचार्ज कर रहे हैं और गलत मेट्रो कार्ड में रिचार्ज हो गया है
  • तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, इसमें कुछ शर्तों के साथ रिफंड भी मिल सकता है
विज्ञापन

3 of 5
गलत मेट्रो कार्ड में रिचार्ज होने पर क्या करें? (प्रीतकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
रिफंड कैसे मिलेगा?
  • अगर आपसे गलती से किसी दूसरे का मेट्रो कार्ड रिचार्ज हो गया है
  • तो पिर आपको रिफंड तभी मिल सकता है जब रिचार्ज हुए मेट्रो कार्ड को अगर कार्डधारक 10 दिन तक ऑटो वेंडिंग मशीन पर टॉपअप अवेल नहीं करता है

4 of 5
गलत मेट्रो कार्ड में रिचार्ज होने पर क्या करें? (प्रीतकात्मक तस्वीर) - फोटो : AdobeStock
कितने दिन में मिल सकता है रिफंड?
  • अगर उस व्यक्ति ने अपने मेट्रो कार्ड को ऑटो वेडिंग मशीन पर टॉपअप के लिए नहीं लगाया है, तो फिर आपको रिफंड दिलवाने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है
  • फिर मेट्रो के अधिकारी आपके रिफंड को प्रोसेस करवाने का काम करते हैं जिसमें रिफंड आने में 11-30 दिनों का समय लग सकता है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गलत मेट्रो कार्ड में रिचार्ज होने पर क्या करें? (प्रीतकात्मक तस्वीर) - फोटो : AdobeStock
तुरंत भी मिल सकता है रिफंड, लेकिन सिर्फ इस केस में
  • सोचिए कि आपके द्वारा किया गया मेट्रो रिचार्ज गलत कार्ड में तो हो गया है, लेकिन वो किसी रिचार्ज किसी खराब पड़े मेट्रो कार्ड में हो गया है
  • तो ऐसे में मेट्रो की तरफ से आपको आपके पैसे तुरंत रिफंड मिल सकते हैं
  • हालांकि, आपने जितने अमाउंट का गलत रिचार्ज किया है उसमें से 2.5 फीसदी मेट्रो विभाग की ओर से काटा जाता है

नोट:- अगर आपके द्वारा किया गया गलत मेट्रो कार्ड नंबर पर पैसे सफलतापूर्वक अपडेट हो गए हैं, तो DMRC की तरफ से इसे 'सेवा पूर्ण' माना जाता है और ऐसी स्थिति में रिफंड मिलने का कोई प्रावधान नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें