Top Ten Generative AI Based Tools: जनरेटिव प्री ट्रेन्ड ट्रांसफर तकनीक के इजाद होने के बाद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में एक बहुत बड़ी क्रांति आ चुकी है। ट्रांसफर तकनीक के आने के बाद से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में तेजी से उन्नति हो रही है। इन दिनों चैटजीपीटी, बार्ड, मिडजर्नी जैसे कई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की जो चर्चाएं हो रही हैं। वह सभी इसी तकनीक की मदद से संचालित हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस नए युग की शुरुआत के बाद आने वाले समय में एक बहुत बड़ा प्रोडक्टिविटी बूम सामाज में आने वाला है। इन दिनों चैटजीपीटी के आंसर से लेकर मिड जर्नी द्वारा तैयार की गई तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ चुनिंदा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अलावा हम यह भी जानेंगे कि इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल का किन किन जगहों पर इस्तेमाल किया जा रहा है।