फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Investment Schemes: इन स्कीम्स में निवेश करने पर मिल रहा शानदार रिटर्न, कुछ महीनों में हो जाएंगे पैसे डबल

Fri, 14 Jul 2023 02:52 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock
Top Investment Plans: आज के इस बढ़ती महंगाई के दौर में अगर आप सूझ बूझ से अपने पैसों को किसी अच्छी जगह पर निवेश नहीं करते हैं। ऐसे में आपके पैसों की वैल्यू धीमे धीमे कम हो जाएगी। देश में ज्यादातर लोग ऐसी निवेश योजनाओं की तलाश करते हैं, जहां इन्वेस्ट करने पर उनको किसी प्रकार के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना नहीं करना पड़े। इसी सिलसिले में आज हम आपको उन शानदार स्कीम्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप अपने बचत के पैसों को निवेश कर सकते हैं। इन स्कीम्स की खास बात यह है कि यहां पैसों को निवेश करने पर आपको किसी प्रकार के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना नहीं करना होगा। इन स्कीम्स में आपको जबरदस्त रिटर्न मिल रहा है। देश में कई लोग इन योजनाओं में अपने पैसों को निवेश कर रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
investment new - फोटो : istock

किसान विकास पत्र योजना

किसान विकास पत्र योजना भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही एक ऐसी योजना है, जिसमें आपको एकमुश्त अपने पैसों का निवेश करना होता है। वर्तमान समय में किसान विकास पत्र योजना में निवेश करने पर 7.5 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
निवेश - फोटो : pixabay
इस स्कीम में आप न्यूनतम 1 हजार रुपये का निवेश कर सकते हैं। वहीं अधिकतम निवेश राशि की सीमा को अभी तक तय नहीं किया गया है। अगर आप इस स्कीम में निवेश करते हैं। ऐसे में आपके पैसे 115 महीने यानी 9 साल और 7 महीने में डबल हो जाएंगे।

Chandrayaan 3: चौथी अंतरिक्ष महाशक्ति बनने की ओर भारत, कामयाब हुआ चंद्रयान तो बदल जाएगा इतिहास

4 of 5
money new - फोटो : istock

अटल पेंशन योजना

अगर आप अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए किसी निवेश योजना की तलाश कर रहे हैं। ऐसे में अटल पेंशन योजना एक बेहतर विकल्प है। इस स्कीम में 18 से 40 साल के बीच में निवेश किया जा सकता है। वहीं 60 की उम्र होने के बाद व्यक्ति को हर महीने 5 हजार रुपये की पेंशन मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
money new - फोटो : istock

वरिष्ठ नागरिक बचत योजना

इस स्कीम को खासतौर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए शुरू किया गया है। इस स्कीम में आप अपने रिटायरमेंट के पैसों को निवेश कर सकते हैं। वर्तमान समय में इस योजना में निवेश करने पर 8.20 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट मिल रहा है। इस स्कीम में निवेश करने पर टैक्स बेनिफिट भी मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें