Toll Tax Rules In India: नेशनल हाईवे पर सफर करते समय अक्सर रास्ते पर कई टोल प्लाजा आते हैं। रास्तों के बीच आने वाले इन टोल प्लाजा पर हमें टोल टैक्स का भुगतान करना होता है। नेशनल हाईवे पर सफर करते समय टोल प्लाजा पर टोल टैक्स का भुगतान करना जरूरी है। टोल टैक्स इकट्ठा करके सरकार राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण में लगे खर्चे की भरपाई करती है। इसके अलावा नेशनल हाईवे की देखरेख और उसके रखरखाव के खर्चे का वहन भी टोल टैक्स के द्वारा किया जाता है।
आज के समय जब तकनीक काफी उन्नत हो गई है। ऐसे में फास्टैग के जरिए टोल टैक्स को वसूला जा रहा है। टोल टैक्स चार पहिया वाहन जैसे कार, बस, ट्रक या उससे भारी वाहनों पर लिया जाता है। वहीं कई लोगों का सवाल रहता है कि क्या दो पहिया मोटर वाहनों पर भी टोल टैक्स लिया जाता है?