Toll Plaza New Cash Rule In Hindi: अगर आप भी किसी सफर पर निकल रहे हैं या जाने वाले हैं तो पहले टोल टैक्स से जुड़े नए नियम के बारे में जरूर जान लें। वरना आपको सफर के दौरान न सिर्फ दिक्कत हो सकती है बल्कि, जु्र्माना तक देना पड़ सकता है।
दरअसल, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी NHAI और सड़क परिवहन मंत्रालय ने आज यानी 10 अप्रैल 2026 से टोल प्लाजा पर कैश में टोल भरने की व्यवस्था को पूरी तरह से बंद कर दिया है। चलिए जानते हैं आखिर ये नियम क्या है और इसमें जुर्माने का क्या प्रावधान है...