Gas Cylinder Blast Compensation: हमारे देश में रसोई गैस का कनेक्शन लेते ही आप अनजाने में एक बड़े सुरक्षा चक्र का हिस्सा बन जाते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि देश के अधिकांश उपभोक्ताओं को इसके बारे में जानकारी ही नहीं है। अक्सर ही गैस सिलेंडर से जुड़ी दुर्घटनाओं की खबरें आती रहती हैं, ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि हर वैध गैस कनेक्शन पर ₹50 लाख तक का 'एक्सीडेंटल इंश्योरेंस' मिलता है।
यह बीमा किसी कंपनी का प्रमोशन नहीं, बल्कि पेट्रोलियम कंपनियों और बीमा कंपनियों के बीच एक सामूहिक अनुबंध है। सबसे खास बात यह है कि इसके लिए आपको कोई अतिरिक्त प्रीमियम नहीं देना होता है। यह बीमा सिलेंडर फटने या गैस रिसाव के कारण होने वाली संपत्ति की क्षति, शारीरिक चोट और मृत्यु की स्थिति में आर्थिक सहायता प्रदान करता है। आइए समझते हैं कि इस बीमे की क्या शर्तें हैं और मुसीबत के समय आप इसका लाभ कैसे उठा सकते हैं।