फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Today Bank Open Or Closed: क्या आज शनिवार को बैंक बंद है या नहीं? यहां जानें

Sat, 04 Oct 2025 07:25 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bank Aaj Band Hai Ya Khula Hai: आज शनिवार है और शनिवार को उलझन रहती है कि क्या बैंक बंद है या फिर खुला है? आप यहां जान सकते हैं कि आज बैंक बंद है या नहीं है।
विज्ञापन
1 of 8
बैंक आज खुले हैं या बंद हैं? - फोटो : Amar Ujala
Bank Open Or Closed Today: बैंक में किसी न किसी काम की वजह से लोगों को जाना ही पड़ता है। किसी को लोन के चक्कर में बैंक जाना पड़ता है तो किसी को डिमांड ड्राफ्ट यानी डीडी बनवाने के लिए भी बैंक जाना होता है। यही नहीं, कई अन्य काम भी ऐसे होते हैं जिसकी वजह से बैंक के चक्कर लोगों को काटने होते हैं।

ऐसे में ये जरूरी हो जाता है कि आप जिस दिन भी बैंक जाएं, पहले ये जरूर चेक कर लें कि कहीं उस दिन बैंक बंद तो नहीं। ऐसा इसलिए जरूरी हो जाता है क्योंकि कभी किसी त्योहार की वजह से तो कभी शनिवार की वजह से भी बैंक बंद रहते हैं। जैसे, आज शनिवार है तो कहीं आज आपके बैंक की ब्रांच बंद तो नहीं? तो चलिए जानते हैं आज शनिवार 4 अक्तूबर 2025 को बैंक बंद हैं या खुले हैं। बैंक जाने वाले अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 8
बैंक आज खुले हैं या बंद हैं? - फोटो : Adobe Stock
अक्तूबर में इस बार 21 छुट्टियां
  • हर महीने बैंकों की अलग-अलग छुट्टियां होती हैं। जैसे, इस बार अक्तूबर महीने में बैंक कुल 21 दिन बंद रहने वाले हैं जिसमें से कुछ छुट्टियां निकल चुकी हैं और अधिकतर छुट्टियां अभी बाकी हैं। इसमें शनिवार और रविवार के अवकाश भी शामिल हैं। हालांकि, ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दिन है।
विज्ञापन

3 of 8
बैंक आज खुले हैं या बंद हैं? - फोटो : Adobe Stock
क्या आज बैंक खुला है या बंद है?
  • अगर आप आज 4 अक्तूबर 2025 शनिवार के दिन बैंक जाने की सोच रहे हैं, तो जान लें कि आज दुर्गा पूजा (दसैन) की वजह से सिर्फ गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा देश की बाकी सभी जगहों पर आज बैंक खुलेंगे।

4 of 8
बैंक आज खुले हैं या बंद हैं? - फोटो : Adobe Stock
अक्तूबर में अभी किस-किस दिन बंद रहने वाले हैं बैंक?
  • 5 अक्तूबर - पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे, क्योंकि इस दिन रविवार का अवकाश रहेगा
  • 6 अक्तूबर - लक्ष्मी पूजा होगी, इसलिए अगरतला और कोलकाता के बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 7 अक्तूबर - महर्षि वाल्मिकी जयन्ती/कुमार पूर्णिमा है जिसके कारण बैंगलुरू, भुवनेश्वर, चंडीगढ़ और शिमला में बैंक बंद रहेंगे
  • 10 अक्तूबर - करवा चौथ है, इसलिए शिमला में बैंकों की छुट्टी रहेगी
विज्ञापन

5 of 8
बैंक आज खुले हैं या बंद हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • 11 अक्तूबर -   महीने का दूसरा शनिवार है, जिसके कारण पूरे देश के बैंकों का अवकाश रहेगा
  • 12 अक्तूबर -   रविवार का अवकाश रहेगा, इसलिए पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे 
  • 18 अक्तूबर - कटि बिहु मनाया जाएगा जिसकी वजह से गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे
  • 19 अक्तूबर - पूरे देश के बैंक रविवार के अवकाश के कारण बंद रहेंगे
विज्ञापन

6 of 8
बैंक आज खुले हैं या बंद हैं? - फोटो : Freepik
  • 20 अक्तूबर - दिवाली (दीपावली)/नरक चतुर्दशी/काली पूजा है और इस दिन अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, बैंगलुरू, भोपाल, चंगीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, ईटानगर, जयपुर, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, नई दिल्ली, पणजी, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, विजयवाड़ा और तिरुवनन्तपुरम के बैंकों में छुट्टी रहेगी
  • 21 अक्तूबर - दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन)/दीपावली/गोवर्धन पूजा होगी जिसके कारण बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, गंगटोक, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे
विज्ञापन

7 of 8
बैंक आज खुले हैं या बंद हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • 22 अक्तूबर - दिवाली (बाली प्रतिपदा)/विक्रम संवंत नव वर्ष दिवस/गोवर्धन पूजा/बालिपदमी, लक्ष्मी पूजा (दीपावली) की वजह से अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरू, देरहादून, गंगटोक, जयपुर, कानपूर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर और पटना के बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 23 अक्तूबर - भाई बिज/भाईदूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/भ्रातृद्वितीया/निंगोल चक्कौबा होने के कारण अहमदाबाद, गंगटोक, इंफाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और शिमला में बैंक बंद रहने वाले हैं
विज्ञापन

8 of 8
बैंक आज खुले हैं या बंद हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • 25 अक्तूबर - महीने का चौथा शनिवार है, इसलिए देश के सभी बैंकों का अवकाश रहेगा
  • 26 अक्तूबर - को पूरे देश के बैंकों में रविवार की छुट्टी रहेगी
  • 27 अक्तूबर- छठ पूजा (शाम की पूजा) की वजह से कोलकाता, पटना और रांची में बैंकों की छुट्टी रहेगी और इसी तरह 28 अक्तूबर को छठ पूजा (सुबह की पूजा) के कारण पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे
  • 31 अक्तूबर - सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिवस के मौके पर अहमदाबाद के बैंकों की छुट्टी रहेगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें