PM Kisan Samman Nidhi Yojana: कई ऐसी योजनाएं हैं जिनसे जुड़कर आप लाभ प्राप्त कर सकते हैं। दरअसल, राज्य सरकारें और केंद्र सरकार अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं। मौजूदा समय में इन योजनाओं से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। जैसे, एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसका लाभ सिर्फ उन किसानों को दिया जाता है जो इस योजना के लिए पात्र होते हैं।
इस पीएम किसान योजना को भारत सरकार चलाती है और इस योजना के तहत पात्र किसानों को आर्थिक मदद दी जाती है। इस योजना के तहत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। वहीं, अब इस योजना की अगली किस्त जारी होनी है और अगर आप चाहते हैं कि आपको भी योजना की अगली किस्त का लाभ मिले तो आपको कुछ काम करवाने जरूरी होते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन से काम हैं जिन्हें आपको करवाना जरूरी होता है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...