फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tips and Tricks: स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते समय भूलकर भी ना करें ये काम, वरना हो सकता है बड़ा हादसा

Fri, 08 Apr 2022 10:35 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Smartphone Safety Tips - फोटो : Istock
आज हम सभी के पास स्मार्टफोन है। मोबाइल फोन आने के बाद हमारे व्यवहार में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। आज हम में से अधिकतर लोग घंटों मोबाइल फोन का उपयोग कर रहे हैं। अगर आप भी स्मार्टफोन का उपयोग लंबे समय तक करते हैं। ऐसी स्थिति में आपको स्मार्टफोन का उपयोग करते समय कुछ गलतियों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए। अगर आप इन गलतियों को करते हैं, तो आपके साथ एक बड़ा हादसा हो सकता है। बीते सालों में मोबाइल फोन के ब्लास्ट होने से जुड़ी कई घटनाएं सामने निकलकर आई हैं। ऐसे में आपको अपने स्मार्टफोन का प्रयोग काफी ध्यान से करना चाहिए। इस कारण आपको स्मार्टफोन के उपयोग को लेकर कुछ जरूरी बातों को जान लेना चाहिए। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते, तो ज्यादा संभावना है कि आपका फोन भी ब्लास्ट कर सकता है। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 6
Smartphone Safety Tips - फोटो : istock
अगर आप अपने मोबाइल फोन को चार्ज लगाकर गेम खेलते हैं या कॉलिंग करते हैं, तो ये आपके लिए जानलेवा साबित हो सकता है। इस स्थिति में आपका स्मार्टफोन ब्लास्ट भी कर सकता है। 
विज्ञापन

3 of 6
Smartphone Safety Tips - फोटो : Istock
चार्जिंग करते समय फोन हीट होता है। ऐसे में अगर आप इस दौरान भी उसका इस्तेमाल करते हैं, तो स्मार्टफोन ओवर हीट हो जाता है। इस कारण डिवाइस के खराब होने की स्थिति बन जाती है। कई स्थितियों में वह ब्लास्ट भी कर सकता है। 

4 of 6
Smartphone Safety Tips - फोटो : istock
इसके अलावा अगर आपकी आदत फोन को चार्ज में लगाकर सोने की है, तो इस स्थिति में आपको अपनी यह आदत बदल लेनी चाहिए। स्मार्टफोन को चार्ज में लगाकर सोने से वह ब्लास्ट हो सकता है। 
विज्ञापन

5 of 6
Smartphone Safety Tips - फोटो : iStock
हमें अपने मोबाइल में कभी भी नकली चार्जर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। नकली चार्जर को उपयोग में लाने से उसका नकारात्मक असर फोन की बैटरी पर होता है। ऐसे में बैटरी के ऊपर ज्यादा दबाव पड़ता है, जिससे वह गर्म होकर ब्लास्ट हो सकती है। हमेशा फोन के साथ दिए गए चार्जर को ही प्रयोग में लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Smartphone Safety Tips - फोटो : Istock
इसके अलावा आपको अपने स्मार्टफोन को कभी भी लोकल रिपेयर सेंटर में ठीक नहीं करवाना चाहिए। अक्सर देखने को मिलता है कि लोकल रिपेयर सेंटर फोन के ओरिजनल पार्ट्स को निकालकर उसमें लोकल पार्ट्स इंस्टॉल कर देते हैं। इस कारण फोन की आउटपुट परफॉर्मेंस खराब हो जाती है। इससे फोन का उपयोग करते समय वह काफी गर्म होने लगता है। इस कारण उसके ब्लास्ट होने का खतरा भी काफी बढ़ जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें