फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tips and Tricks: वाईफाई राउटर की धीमी इंटरनेट स्पीड से हैं परेशान, तो अपनाएं ये टिप्स

Fri, 24 Jun 2022 05:45 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Wifi Router - फोटो : Istock
Tips and Tricks: इंटरनेट आने के बाद दुनिया के समक्ष एक नया डिजिटल संसार खड़ा हुआ है। इंटरनेट ने दुनिया की अर्थव्यवस्था को एक नया आकार देने का काम किया है। इसने कई स्टार्टअप्स को ग्रो करने में एक बड़ी भूमिका निभाई है। इंटरनेट की वजह से ही आज हम एक नए सूचना युग में कदम रख पाए हैं। आज के समय इंटरनेट हमारी खास जरूरत बन चुका है। एजुकेशन, बिजनेस, एंटरटेनमेंट से लेकर कई जरूरी कामों के लिए आज हम इसका उपयोग कर रहे हैं। हालांकि, तेज इंटरनेट का उपयोग करने के लिए हम लोग अपने घरों में वाईफाई राउटर का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा ऑफिस में भी इसका बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाता है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसी खास टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका उपयोग करके आप अपने राउटर की इंटरनेट स्पीड को बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं -
विज्ञापन

2 of 5
Wifi Router - फोटो : Istock
अक्सर देखने को मिलता है कि कई बार जब ज्यादा डिवाइस वाईफाई राउटर से कनेक्ट होते हैं। इस स्थिति में इंटरनेट की स्पीड काफी धीमी हो जाती है। ऐसे में आपको गैर जरूरी डिवाइस को अपने वाईफाई राउटर से डिस्कनेक्ट कर देना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
Wifi Router - फोटो : Istock
अगर आपके वाईफाई के साथ LAN केबल है, तो आप अपने लैपटॉप या डेस्कटॉप का इस्तेमाल करते समय LAN को उपयोग में सकते हैं। LAN केबल का इस्तेमाल करने पर इंटरनेट की स्पीड काफी तेज हो जाती है।

4 of 5
Wifi Router - फोटो : Istock
कई बार वाईफाई राउटर में किसी छोटी मोटी तकनीकी समस्या के होने की वजह से भी इंटरनेट धीमा चलता है। ऐसे में आपको उसको रीस्टार्ट करना चाहिए। अगर रीस्टार्ट करने के बाद भी इंटरनेट काफी धीमा चल रहा है। ऐसे में आपको इस समस्या की शिकायत वाईफाई सर्विस प्रोवाइडर से करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Wifi Router - फोटो : istock
इसके अलावा अगर आप वाईफाई राउटर से तेज इंटरनेट स्पीड चाहते हैं। ऐसे में आपको अपने प्लान को अपग्रेड कराने की जरूरत है। आप अपने सर्विस प्रोवाइडर से बात करके अपने वाईफाई प्लान को बढ़ा सकते हैं। प्लान अपग्रेड होने के बाद आपको ज्यादा mbps की स्पीड मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें