फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cooking Tips And Tricks: गुजिया-मठरी तलने के बाद तेल हो गया काला? ऐसे करें साफ

Mon, 02 Mar 2026 04:55 PM IST
Shruti Gaur यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How To Clean Cooking Oil:  होली के मौके पर हर घर में गुजिया बनती हैं। जिसे तलने के बाद तेल काला हो जाता है। अब इस तेल को दोबारा कैसे साफ करें, यहां हम आपको इसी बारे में जानकारी देंगे। 
विज्ञापन
1 of 5
कुकिंग ऑयल साफ करने का आसान तरीका - फोटो : Adobe
How To Clean Cooking Oil For Reuse:  होली जैसे त्योहारों पर घरों में गुजिया, मठरी और पकवान बनते हैं। लेकिन अक्सर देखा जाता है कि गुजिया या मठरी तलने के बाद कढ़ाई में बचा तेल काला पड़ जाता है। 

कई लोग सोचते हैं कि यह तेल अब बेकार हो गया है, जबकि सही तरीके अपनाकर इसे दोबारा इस्तेमाल लायक बनाया जा सकता है। तेल के काला होने की वजह आटे के जले हुए कण और मिठास की परत होती है, जो तलने के दौरान नीचे बैठ जाती है। 

अगर इन्हें सही तरीके से छान लिया जाए तो तेल काफी हद तक साफ हो सकता है। इस लेख में हम आपको आसान और घरेलू उपाय बताएंगे, जिनसे आप काले पड़े तेल को साफ कर सकते हैं और बेवजह बर्बादी से बच सकते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
कुकिंग ऑयल साफ करने का आसान तरीका - फोटो : Adobe
ये है तेल साफ करने का सबसे सही तरीका

सबसे पहले तेल को पूरी तरह ठंडा होने दें। गरम तेल को छानने या उसमें कुछ मिलाने की गलती न करें, क्योंकि इससे छींटे पड़ सकते हैं और जलने का खतरा रहता है। तेल जब सामान्य तापमान पर आ जाए, तभी आगे की प्रक्रिया शुरू करें।

 
विज्ञापन

3 of 5
कुकिंग ऑयल साफ करने का आसान तरीका - फोटो : Adobe
इसके बाद ठंडे तेल को मलमल के साफ कपड़े या बहुत महीन छलनी से छानें। बेहतर होगा कि कपड़े को किसी बर्तन के ऊपर कसकर बांध लें और धीरे-धीरे तेल डालें। इससे जले हुए कण, आटे की परत और गंदगी अलग हो जाएगी। जरूरत हो तो इस प्रक्रिया को दो बार भी दोहरा सकते हैं।

 

4 of 5
कुकिंग ऑयल साफ करने का आसान तरीका - फोटो : Adobe stock
ब्रेड का टुकड़ा डालने वाला तरीका भी काफी कारगर है। हल्का गरम तेल में एक ब्रेड स्लाइस डालें और उसे सुनहरा होने तक सेकें। ब्रेड स्पंज की तरह काम करती है और छोटे जले कणों को अपने अंदर सोख लेती है। बाद में ब्रेड निकालकर फेंक दें और तेल फिर से छान लें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कुकिंग ऑयल साफ करने का आसान तरीका - फोटो : Adobe stock
कॉर्नस्टार्च का प्रयोग तेल साफ करने में मददगार होता है। हल्का गरम तेल में एक चम्मच कॉर्नस्टार्च मिलाकर अच्छी तरह घोल दें और कुछ मिनट के लिए छोड़ दें। कॉर्नस्टार्च नीचे बैठकर गंदगी को अपने साथ बांध लेता है। इसके बाद तेल को दोबारा छान लें। हालांकि, साफ किया हुआ तेल सीमित उपयोग के लिए ही रखें। इसे सूखी सब्जी, पराठा या नमकीन चीजें तलने में इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन मिठाइयों के लिए दोबारा प्रयोग न करें।

ध्यान रखें कि अगर तेल से तेज बदबू आए, धुआं ज्यादा निकले या वह बहुत गाढ़ा और चिपचिपा हो गया हो, तो उसे फेंक देना ही सुरक्षित विकल्प है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें