फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tips and Tricks: लैपटॉप की स्पीड को करना चाहते हैं बूस्ट, तो इन टिप्स को करें फॉलो

Sun, 20 Mar 2022 10:48 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
How to Boost Laptop Speed - फोटो : Pixabay
कोरोना महामारी के बाद से कई लोग वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। हालांकि, महामारी का असर कम जरूर हुआ है, लेकिन एहतियात बरतने के लिए अभी भी कई लोग अपने घरों से काम कर रहे हैं। वर्क फ्रॉम होम के दौरान अक्सर लोगों को जो कॉमन समस्या का सामना करना पड़ता है। वह यह है कि उनका लैपटॉप हैंग हो जाता है। लैपटॉप हैंग होने की समस्या सभी लैपटॉप यूजर्स के लिए सामान्य है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप अपने लैपटॉप की प्रोसेसिंग स्पीड को बढ़ा सकते हैं। इन टिप्स को फॉलो करने के बाद आपके लैपटॉप हैंग होने की समस्या खत्म हो जाएगी। इससे आपका लैपटॉप पहले के मुकाबले ज्यादा अच्छे ढंग से काम करेगा। इस कारण आपको उस पर काम करने में काफी आसानी होगी। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं, उन टिप्स के बारे में, जिनकी मदद से आप अपने लैपटॉप की स्पीड को बढ़ा सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
How to Boost Laptop Speed - फोटो : Pixabay
आपको समय समय पर अपने लैपटॉप की कैश मेमोरी को क्लीन करते रहना चाहिए। अधिक मात्रा में कैश मेमोरी स्टोर होने से लैपटॉप की स्पीड काफी धीमी हो जाती है। इस कारण आपका लैपटॉप काफी हैंग करने लगता है। ऐसे में आपको रोज अपने काम को करने के बाद लैपटॉप की कैश मेमोरी को क्लीन करते रहना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 7
How to Boost Laptop Speed - फोटो : Pixabay
अक्सर लोग समय की बचत करने के लिए लैपटॉप को सीधे पावर बटन के जरिए बंद कर देते हैं। आपको ऐसा कभी नहीं करना चाहिए। सीधे पावर बटन से लैपटॉप को ऑफ करने से उस पर बुरा असर पड़ता है।

4 of 7
How to Boost Laptop Speed - फोटो : Pixabay
अगर आप चाहते हैं कि आपका लैपटॉप ठीक ढंग से काम करता रहे। इस स्थिति में अपने लैपटॉप को सीधे बटन दबाकर पावर ऑफ करने की बजाए, उसको शटडाउन करें। इससे आपके लैपटॉप की स्पीड अच्छी चलेगी। 
विज्ञापन

5 of 7
How to Boost Laptop Speed - फोटो : Pixabay
इसके अलावा आपको अपने लैपटॉप में फालतू के एप्लीकेशन को इंस्टॉल करके नहीं रखना चाहिए। गैर जरूरी एप्लीकेशन आपकी स्टोरेज को घेरती हैं, जिसका सीधा असर आपके लैपटॉप की स्पीड पर पड़ता है। ऐसे में गैर जरूरी एप्लीकेशन को डिलीट कर दें।
विज्ञापन

6 of 7
How to Boost Laptop Speed - फोटो : istock
आपको अपने लैपटॉप में स्टोर हुई जंक फाइल को समय समय पर क्लीन करते रहना चाहिए। इससे आपके लैपटॉप की परफॉर्मेंस अच्छी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
How to Boost Laptop Speed - फोटो : istock
अगर आप इन बताई गई बातों का ध्यान रखते हैं और टिप्स को फॉलों करते हैं, तो आपके लैपटॉप की स्पीड पहले के मुकाबले तेज हो जाएगी। इससे आप अपने काम को पहले के मुकाबले ज्यादा प्रभावशाली ढंग से कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें