साल 2025 भारतीय रेलवे के लिए बड़े बदलावों का साल साबित हुआ। यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और टिकटिंग सिस्टम को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के लिए इस साल भारतीय रेलवे ने कई नियमों को लागू किया। भारतीय रेलवे ने इस साल ट्रेनों की विभिन्न श्रेणियों के किराये में चरणबद्ध तरीके से बढ़ोतरी की। इसके अलावा लंबे समय से लोगों को तत्काल ट्रेन टिकट बुकिंग में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
इसी को ध्यान में रखते हुए, फ्रॉड बुकिंग पर लगाम कसने और पहचान सत्यापन के लिए अब टिकट बुकिंग के लिए आधार ऑथेंटिकेशन को अनिवार्य कर दिया गया है। रेलवे ने इन बदलावो के बाद कहा कि इससे ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को पारदर्शी टिकटिंग प्रक्रिया का लाभ मिलेगा।