फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thunderstorm Safety Tips: आकाशीय बिजली से जुड़े इन मिथकों को कहीं आप भी नहीं मानते हैं सच? यहां जानें हकीकत

Tue, 25 Aug 2026 01:47 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आकाशीय बिजली से जुड़े कई ऐसे मिथक हैं जिसको सामान्य तौर पर लोग सही मानते हैं, मगर ये गलत जानकारी किसी बड़े हादसे का कारण हो सकता है। इसलिए आइए इस लेख में कुछ ऐसे चर्चित मिथकों की सच्चाई जानते हैं, जिसके बारे में सभी लोगों को समझना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
आकाशीय बिजली के मिथक - फोटो : AI
Thunderstorm Lightning Myths vs Reality: मानसून के मौसम में बादलों की गड़गड़ाहट और आकाशीय बिजली चमकना एक सामान्य प्राकृतिक घटना है। मगर वज्रपात यानी आकाशीय बिजली गिरने से जुड़े कई ऐसे मिथक और भ्रांतियां लोगों के बीच फैली हुई हैं, जिन्हें सच मानकर अक्सर लोग अपनी जान जोखिम में डाल देते हैं। कई लोग सोचते हैं कि रबर के जूते पहनने से बिजली नहीं गिरती या पेड़ के नीचे शरण लेना सुरक्षित होता है। 

ऐसे गलत विचार कई बार जानलेवा साबित हो सकते हैं। इसलिए बिजली गिरने की असली हकीकत जानना और सही सुरक्षा नियमों का पालन करना हर इंसान के लिए बेहद जरूरी है। आइए इस लेख में उन्हीं मिथकों की सच्चाई के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
वज्रपात - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
मिथक 1: पेड़ के नीचे खड़े होना सुरक्षित है
  • हकीकत ये है कि बारिश और बिजली कड़कने के दौरान पेड़ के नीचे शरण लेना सबसे ज्यादा खतरनाक हो सकता है।
  • बिजली हमेशा जमीन की सबसे ऊंची वस्तु पर पहले गिरती है, इसलिए ऊंचे पेड़ बिजली को तुरंत आकर्षित करते हैं।
  • अगर बिजली पेड़ पर गिरती है, तो तने के रास्ते करंट नीचे खड़े इंसान के शरीर में फैल सकता है।
  • तूफान के समय पेड़ों और लोहे के खंभों से दूर होकर किसी पक्के मकान या पक्की छत के नीचे ही छुपना सुरक्षित रहता है।
विज्ञापन

3 of 5
वज्रपात - फोटो : अमर उजाला
मिथक 2: रबर के जूते या कार के टायर पूरी सुरक्षा देते हैं
  • हकीकत: यह सोचना कि रबर की चप्पल या जूते पहनने से बिजली का असर नहीं होगा, एक बड़ा भ्रम है।
  • आकाशीय बिजली में लाखों वोल्ट का करंट होता है, जिसे रबर की पतली सोल बिल्कुल नहीं रोक सकती।
  • कार के अंदर आप टायरों की वजह से नहीं, बल्कि कार की मेटल बॉडी के कारण सुरक्षित रहते हैं।
  • कार की धातु की बॉडी करंट को बाहर से जमीन में भेज देती है, बशर्ते कार के सभी शीशे पूरी तरह बंद हों।

4 of 5
आंधी - तूफान - फोटो : Adobe Stock
मिथक 3: बिजली एक ही जगह दोबारा कभी नहीं गिरती
  • हकीकत: यह धारणा पूरी तरह से गलत है कि बिजली एक जगह पर दो बार नहीं गिर सकती।
  • आकाशीय बिजली किसी भी स्थान, पेड़ या ऊंची इमारत पर बार-बार और कई बार गिर सकती है।
  • दुनिया भर के ऊंचे टावरों और गगनचुंबी इमारतों पर हर साल दर्जनों बार बिजली गिरती है।
  • इसलिए अगर आपके पास कहीं बिजली गिरी है, तो उस जगह को सुरक्षित मानकर वहां रुके रहने की भूल न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मिथक 4: घर के अंदर मोबाइल इस्तेमाल करने से बिजली गिरती है - फोटो : thunderstorm
मिथक 4: घर के अंदर मोबाइल इस्तेमाल करने से बिजली गिरती है
  • हकीकत: वायरलेस मोबाइल फोन या ब्लूटूथ इयरफोन इस्तेमाल करने से बिजली आकर्षित नहीं होती, बशर्ते फोन चार्ज में न लगा हो।
  • घर के अंदर बिना तार वाले फोन का उपयोग करना पूरी तरह से सुरक्षित माना जाता है।
  • हालांकि, बिजली कड़कने के दौरान वायर वाले लैंडलाइन फोन का इस्तेमाल न करें और टीवी-फ्रिज को अनप्लग कर दें।
  • घर के अंदर भी बहते पानी के नल, शॉवर और लोहे की खिड़कियों के सीधे संपर्क में आने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें