फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan 2026: ट्रैकिंग में दिखा रहा 'Delivered' फिर भी नहीं पहुंचा पार्सल? जानें शिकायत का तरीका

Tue, 25 Aug 2026 01:15 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Parcel Delivered But Not Received: रक्षा बंधन में बहुत सी बहनें अपने भाई के लिए राखी भारतीय डाक के मदद से ही भेजी हैं। देखा जाये तो ज्यादातर बहनों की राखी भाई तक पहुंच गई है लेकिन कई ऐसे मामले भी देखने को मिले जहां ट्रैकिंग में पार्सल डेलिवर्ड तो दिख रहा है लेकिन अभी तक पहुंचा नहीं है। आइए समझते हैं कि इसकी शिकायत आप कैसे कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
इंडिया पोस्ट ट्रैकिंग - फोटो : AI
India Post Tracking Error: जब आप भारतीय डाक के जरिए कोई जरूरी पार्सल या राखी भेजते हैं, तो उसकी ऑनलाइन ट्रैकिंग पर नजर रखना आम बात है। कई बार ट्रैकिंग स्टेटस में अचानक डिलीवर्ड लिखा आ जाता है, जिसे देखकर आप निश्चिंत हो जाते हैं कि सामान सही-सलामत पहुंच गया है।

लेकिन इन दिनों रक्षाबंधन के मौके पर कई ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जहां ट्रैकिंग में पार्सल 'डिलीवर्ड' दिख रहा है, पर वास्तव में भाई तक राखी नहीं पहुंची है। सामान्य दिनों में भी अक्सर ऐसी स्थितियां देखने को मिलती हैं, ऐसे में परेशान होना स्वाभाविक है। आइए इस लेख में समझते हैं कि ऐसा क्यों होता है और अगर इंतजार के बावजूद पार्सल न मिले, तो आप इसकी शिकायत कहां और कैसे कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
गलत स्टेटस अपडेट की वजह - फोटो : फाइल फोटो
गलत स्टेटस अपडेट की वजह
  • कई बार पोस्टमैन या डिलीवरी बॉय जल्दबाजी में या तकनीकी भूल के कारण पार्सल को बिना डिलीवर किए ही ऑनलाइन पोर्टल पर 'डिलीवर्ड' मार्क कर देते हैं।
  • ऐसे में आपको सबसे पहले अपने स्थानीय पोस्ट ऑफिस या उस इलाके के संबंधित पोस्टमैन से तुरंत संपर्क करना चाहिए, क्योंकि कई बार पार्सल ऑफिस में ही सुरक्षित रखा होता है या आस-पास के किसी भरोसेमंद व्यक्ति को सौंप दिया जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
शिकायत दर्ज कराने का आसान तरीका (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
शिकायत दर्ज कराने का आसान तरीका
  • अगर स्थानीय डाकघर से संतोषजनक जवाब न मिले, तो आप भारतीय डाक के आधिकारिक ग्राहक सेवा पोर्टल (https://grahaksevakendra.in/) पर जाकर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
  • इसके अलावा आप इंडिया पोस्ट के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर (1800-266-6868) पर कॉल करके अपनी समस्या बता सकते हैं, जहां आपको अपनी ट्रैकिंग आईडी और बुकिंग रसीद की पूरी जानकारी देनी होगी।

4 of 5
कॉल सेंटर और नेशनल पोर्टल का उपयोग - फोटो : Adobe Stock
कॉल सेंटर और नेशनल पोर्टल का उपयोग
  • आप चाहें तो डाक विभाग के नेशनल हेल्प डेस्क या 'इंडीपोस्ट' की आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद 'कम्प्लेंट्स' सेक्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • यहां आपको अपनी ट्रैकिंग संख्या, डिलीवरी की तारीख और अन्य जरूरी विवरण भरकर एक शिकायत संख्या मिल जाती है, जिसकी मदद से आप अपनी शिकायत की लाइव स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुआवजे और आगे की कानूनी प्रक्रिया - फोटो : AdobeStock
मुआवजे और आगे की कानूनी प्रक्रिया
  • अगर जांच के दौरान यह साबित हो जाता है कि डाक विभाग की लापरवाही या गलती के कारण आपका कीमती पार्सल या दस्तावेज गुम हुआ है, तो आप विभाग के नियमों के तहत मुआवजे के लिए भी दावा कर सकते हैं।
  • मुआवजे की रकम इस बात से तय होती है कि आपका पार्सल रजिस्टर्ड था या स्पीड पोस्ट से भेजा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें