फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पासवर्ड बनाते समय ज्यादातर लोग करते हैं ये तीन गलतियां, इन बातों का रखें खास ध्यान

Wed, 09 Sep 2026 09:19 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Strong Password Creation: पासवर्ड बनाते समय अक्सर लोग कुछ ऐसी गलतियां करते हैं जिससे उनके पासवर्ड का अंदाजा लगाना काफी आसान हो जाता है। ज्यादातर मिलती-जुलती एक ही जैसी गलतियां करते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं, साथ ही ये भी जानेंगे कि मजबूत पासवर्ड कैसे बना सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पासवर्ड सुरक्षा नियम - फोटो : AI
Common Password Mistakes: आजकल इंटरनेट के इस दौर में हमारा पूरा जीवन ऑनलाइन खातों, बैंकिंग एप्स और सोशल मीडिया पर निर्भर हो चुका है। ऐसे में हर तरह के अपने खातों को सुरक्षित रखने के लिए पासवर्ड ही हमारी पहली ढाल होता है। हालांकि, ज्यादातर लोग पासवर्ड बनाते समय सुरक्षा की बुनियादी बातों को नजरअंदाज कर देते हैं और कुछ साधारण लेकिन बड़ी गलतियां कर बैठते हैं। 

जैसे बहुत आसान शब्द रखना, निजी जानकारी शामिल करना और हर जगह एक ही पासवर्ड इस्तेमाल करना आपके खातों को आसानी से हैक करा सकता है। आइए इस लिए लेख में जानते हैं वो कौन सी गलतियां है जिसे पासवर्ड बनाते समय नहीं करनी चाहिए, साथ ही ये भी जानेंगे कि पासवर्ड मजबूत पासवर्ड बनाते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है।
विज्ञापन

2 of 5
पासवर्ड में निजी जानकारी का इस्तेमाल न करें - फोटो : FREEPIK
पासवर्ड में निजी जानकारी का इस्तेमाल न करें
  • पहली सबसे बड़ी गलती पासवर्ड में अपना नाम, जन्मतिथि, वाहन नंबर या फोन नंबर लिखना है।
  • लोग इन्हें याद रखने में आसान समझते हैं, लेकिन हैकर्स या आपके परिचित सबसे पहले इन्हीं जानकारियों से अनुमान लगाते हैं।
  • अपने किसी भी खाते के पासवर्ड में अपनी व्यक्तिगत पहचान या जन्मतिथि शामिल करने से पूरी तरह बचें।
विज्ञापन

3 of 5
छोटा और साधारण पासवर्ड रखने का जोखिम - फोटो : Freepik
छोटा और साधारण पासवर्ड रखने का जोखिम
  • दूसरी गलती बहुत छोटा या सरल पासवर्ड चुनना है, जैसे '123456', 'password' या सीधे अपना नाम लिख देना।
  • हैकर्स के पास ऐसे आधुनिक सॉफ्टवेयर और टूल्स होते हैं, जो साधारण और छोटे पासवर्ड को कुछ ही सेकंड में क्रैक कर लेते हैं।
  • इसलिए पासवर्ड कभी भी बहुत छोटा या सीधा शब्द नहीं होना चाहिए।

4 of 5
एक ही पासवर्ड को हर जगह इस्तेमाल न करें - फोटो : एआई जनरेटेड
एक ही पासवर्ड को हर जगह इस्तेमाल न करें
  • तीसरी गंभीर भूल सभी सोशल मीडिया और बैंकिंग खातों के लिए एक ही पासवर्ड का उपयोग करना है।
  • अगर किसी एक वेबसाइट या सेवा से आपका पासवर्ड लीक हो जाता है, तो साइबर अपराधी उसी पासवर्ड का इस्तेमाल करके आपके बाकी सभी खातों को भी आसानी से हैक कर लेते हैं।
  • इसलिए हर खाते का अलग पासवर्ड होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजबूत और सुरक्षित पासवर्ड कैसे बनाएं? - फोटो : एआई जनरेटेड
मजबूत और सुरक्षित पासवर्ड कैसे बनाएं?
  • अपने ऑनलाइन खातों को पूरी तरह सुरक्षित रखने के लिए हमेशा 12 से 16 अक्षरों का बड़ा पासवर्ड बनाएं। 
  • इसमें बड़े-छोटे अक्षर (A-Z, a-z), नंबर (0-9) और स्पेशल कैरेक्टर (@, #, $) का मिश्रण रखें।
  • अगर पासवर्ड को याद रखने में परेशानी होती है तो आप अपने किसी पसंदीदा गाने की लाइन, फिल्म के डायलॉग या किसी वाक्य के पहले अक्षरों को मिलाकर पासवर्ड बनाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें