Credit Card Bill Payment: क्रेडिट कार्ड या किसी भी प्रकार के लोन की किस्त भरते समय एक छोटी सी असावधानी आपके बजट को बिगाड़ सकती है। लोग अक्सर बिल का भुगतान करते समय दशमलव के बाद वाली रकम को छोड़ देते हैं।
उदाहरण के लिए, अगर आपका कुल बिल 12,000.39 रुपये है, तो कई लोग सिर्फ 12,000 रुपये का ही भुगतान करते हैं और सोचते हैं कि बिल पूरी तरह भर दिया गया है। आपकी यह एक छोटी सी अनदेखी भारी पेनल्टी और अतिरिक्त ब्याज का कारण बन सकती है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से समझते हैं।