फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Driving Rules: एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चलाते समय इन चार बातों का रखें ध्यान, वरना कट सकता है भारी भरकम चालान

Tue, 30 Aug 2022 03:39 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चलाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : Amar Ujala
Driving Rule on Expressway: आज के समय में लगभग हर किसी को जल्दी रहती है। शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति हो जो किसी भी काम को आराम से करने की सोचता हो, जैसे ड्राइविंग। दरअसल, लोग गाड़ी चलाते समय काफी जल्दबाजी में नजर आते हैं। मतलब हर किसी को ये होता है कि पहले वो निकल जाए, इसके लिए लोग तेज और गलत तरीके से गाड़ी चलाने से भी पीछे नहीं हटते हैं। लेकिन क्या ऐसा करना सही है? क्योंकि आपकी जरा सी लापरवाही के कारण आपकी जान पर बन सकती है। इसलिए जरूरी है कि ड्राइविंग करते समय आप कुछ बातों का ध्यान रखें और वो भी खासतौर पर तब, जब आप एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चला रहे हैं क्योंकि बाकी सड़कों पर और एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चलाने में काफी अंतर है। तो चलिए जानते हैं कि एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चलाने के दौरान आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है, वरना आपको भारी भरकम चालान भरना पड़ सकता है। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चलाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock
इन बातों का ध्यान रखना जरूरी:

स्पीड का खास ध्यान रखें
  • अगर आप गाड़ी चला रहे हैं, तो आपको स्पीड का ध्यान रखना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है। एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चलाने की लिमिट तय होती है और अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो यहां इसके लिए स्पीड कैमरे लगे होते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चलाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock
  • दरअसल, ये कैमरे आपकी तेज रफ्तार कार की स्पीड तय नियमों से तेज होने पर कार की फोटो क्लिक कर लेता है, जिसके बाद ऑनलाइन ही आपका चालान कट जाता है और आपके नंबर पर इसे भेज दिया जाता है।

4 of 6
एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चलाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : Istock
लेन में चलें
  • अगर आप एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चला रहे हैं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी है कि आपको अपनी गाड़ी तय लेन में ही चलानी चाहिए। यहां हर गाड़ी के लिए लेन पहले से तय होती है। इसलिए आपको भी इन नियमों का पालन करना जरूरी है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपका चालान भी कट सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चलाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : Istock
नियमों का पालन करें
  • एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चलाते समय आपको नियमों का पालन करना जरूरी है। जैसे अगर आप चार पहिया गाड़ी चला रहे हैं, तो आपको सीट बेल्ट जरूर लगानी चाहिए। सीट बेल्ट आपको सुरक्षा प्रदान करती है, जबकि अगर आप इसे नहीं पहनते हैं तो इस पर आपका चालान भी कटता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चलाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock
कागज पूरे रखें
  • ड्राइविंग करते समय ये भी जरूरी है कि आप अपने कागजात पूरे रखें। दरअसल, एक्सप्रेसवे के जरिए लोग एक जगह से दूसरी जगह पर जाते हैं। ऐसे में हो सकता है कि चेकिंग के दौरान आपके गाड़ी के कागज देखें जाए। इसलिए जरूरी है कि अपना डीएल, आरसी जैसे बाकी सभी जरूरी कागज अपने पास रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें