LPG Gas Cylinder Using Tips: आज के समय एलपीजी गैस करोड़ों घरों की रसोई का एक अहम हिस्सा बन चुका है। एलपीजी गैस, पारंपरिक ईंधन जैसे लकड़ी, उपले, कोयले आदि की तुलना में अधिक स्वच्छ है। एलपीजी ईंधन खाना पकाने का स्वच्छ और स्वास्थ्यकर विकल्प है। इनका उपयोग करने पर श्वास संबंधी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता है। भारत सरकार एलपीजी गैस सिलेंडर की पहुंच घर-घर तक पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का भी संचालन कर रही है।
इस योजना के अंतर्गत सरकार गरीब और ग्रामीण परिवार की महिलाओं को मुफ्त में गैस सिलेंडर प्रदान कर रही है। हालांकि, एलपीजी गैस सिलेंडर का उपयोग करते समय आपको कुछ बातों के बारे में जानना जरूरी है। अगर आप इन बातों के बारे में नहीं जानते हैं, तो हादसा होने की संभावना काफी बढ़ जाती है।