घर हर इंसान की बुनियादी जरूरतों में से एक है। देश में आज भी कई लोग ऐसे हैं जिनके पास अपना खुद का घर नहीं है। ऐसे में वे अपनी आमदनी का एक हिस्सा बचत के रूप में जोड़ते हैं ताकि भविष्य में घर खरीद सकें।
वर्तमान समय में महंगाई जिस तेजी से बढ़ रही है, उससे मकान और फ्लैट्स की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है, ऐसे में आम आदमी के लिए घर खरीदना काफी मुश्किल काम बन गया है। इसी वजह से होम लोन की जरूरत काफी बढ़ गई है। आप कुछ पैसे डाउन पेमेंट के तौर पर देकर बाकी की राशि लोन के माध्यम से चुका सकते हैं।
हालांकि, होम लोन लेने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं, तो आपको आगे चलकर नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।