फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Post Office: पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम्स देती हैं एफडी से ज्यादा रिटर्न, टैक्स बचत के साथ मिलेंगे ये बड़े फायदे

Mon, 29 Aug 2022 11:34 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Post Office Investment Schemes - फोटो : Istock
Post Office Schemes: हम में से अधिकतर लोग इन्वेस्टमेंट के लिए सुरक्षित निवेश विकल्पों की तलाश करते हैं, ताकि हमें किसी प्रकार के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना न करना पड़े। देश में बड़े पैमाने पर लोग अपने पैसों को फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करते हैं। हालांकि, यहां से हमें उतना अच्छा रिटर्न नहीं मिल पाता है। वहीं आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की कुछ शानदार स्कीम्स के बारे में बताने जा रहे हैं। यहां आपको एफडी से ज्यादा इंटरेस्ट रेट मिलता है। अगर आप सुरक्षित निवेश विकल्प के तौर पर किसी ऐसी स्कीम्स की तलाश कर रहे हैं, जहां से आपको अच्छी मात्रा में रिटर्न मिल सके। ऐसे में पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम्स आपके लिए एक शानदार ऑप्शन्स साबित हो सकती हैं। पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम्स ग्राहकों के लिए काफी फायदेमंद हैं। देश भर में बड़े पैमाने पर लोग इन स्कीम्स में निवेश करना पसंद करते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं पोस्ट ऑफिस की इन छोटी बचत योजनाओं के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Post Office Investment Schemes - फोटो : iStock

सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम

सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम एक छोटी बचत योजना है। वर्तमान समय में इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 7.4 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट मिल रहा है। इस स्कीम को केवल वरिष्ठ नागरिकों के लिए चलाया जा रहा है। इसमें निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स के सेक्शन 80C के तहत छूट भी मिलती है। 
विज्ञापन

3 of 5
Post Office Investment Schemes - फोटो : i stock
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में आप कम से कम 1000 रुपये और अधिकतम 15 लाख रुपये जमा कर सकते हैं। इस स्कीम में आप 5 सालों के लिए निवेश कर सकते हैं। हालांकि, कुछ परिस्थितियों में निवेश अवधि को तीन साल और आगे बढ़ाया जा सकता है।

4 of 5
Post Office Investment Schemes - फोटो : Istock

पीपीएफ

पब्लिक प्रोविडेंट फंड भी निवेश के लिए एक शानदार विकल्प है। यहां निवेश करने पर आपको एफडी की तुलना में ज्यादा रिटर्न मिलता है। वर्तमान समय में पब्लिक प्रोविडेंट फंड में निवेश करने पर 7.1 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट मिल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Post Office Investment Schemes - फोटो : iStock

सुकन्या समृद्धि योजना

सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने पर आपको 7.8 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट मिलता है। इस स्कीम को खासतौर पर बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए बनाया गया है। आप पोस्ट ऑफिस में विजिट करके इस स्कीम में अपनी बेटी का खाता खुलवा सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें