Alert For Mobile User: कुछ साल पीछे जाएंगे तो नजर आता है कि घरों में लैंडलाइन फोन थे, दुकानों पर एसटीडी बूथ थे और इसके काफी बाद जाकर मोबाइल फोन हमारे जीवन में आया। वो भी शुरुआत में हर किसी के पास मोबाइल नहीं होते थे, क्योंकि ये काफी महंगे थे। इसके बाद धीरे-धीरे वक्त बदला और आज लगभग हर दूसरे व्यक्ति के हाथ में आपको मोबाइल फोन आसानी से नजर आ जाएगा। बच्चों से लेकर बुजुर्ग व्यक्ति तक किसी न किसी कारण से मोबाइल फोन से जुड़ा हुआ है। ऑनलाइन क्लास, बैंकिंग का काम, सोशल मीडिया, ईमेल, कॉलिंग जैसे कई अन्य कामों के लिए लोग मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर आप एक मोबाइल यूजर हैं, तो आपकी कुछ जिम्मेदारियां भी बनती है क्योंकि मोबाइल चलाते समय अगर आप कुछ बातों का ध्यान नहीं रखते हैं, तो आपको जेल तक हो सकती है। तो चलिए जानते हैं कि एक मोबाइल यूजर को किन-किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...