फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बात फायदे की: बढ़ते खर्चों से हैं परेशान, तो आज ही अपनाएं ये चार तरीके, हर महीने होने लगेगी अच्छी बचत

Wed, 27 Apr 2022 04:03 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बचत करने के तरीके क्या हैं - फोटो : istock
लोग अपनी आजिविका चलाने के लिए काम करते हैं। बस अंतर ये है कि कोई नौकरी करता है, तो कोई बिजनेस करता है। लेकिन ज्यादातर लोग इसलिए सबसे ज्यादा परेशान नजर आते हैं, क्योंकि वो बचत नहीं कर पाते हैं। ऐसा नहीं कि लोग बचत करना नहीं चाहते, बल्कि लोग अपने बढ़ते खर्चों की वजह से परेशान रहते हैं। इसके अलावा लोगों को वो सुरक्षित तरीके भी नहीं पता होते जो उन्हें बचत करवा पाएं। दरअसल, कहीं भी निवेश करने से लोग इसलिए भी डरते हैं, क्योंकि आजकल निवेश के नाम पर लोगों के साथ धोखा भी हो जाता है। ऐसे में अगर आप सच में बचत करना चाहते हैं, तो हम आपको कुछ खास तरीके बताने जा रहे हैं। इन तरीकों की मदद से आप अच्छी बचत कर पाएंगे। तो चलिए जानते हैं कि आप कैसे हर महीने बचत कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
बचत करने के तरीके क्या हैं - फोटो : istock
बचत के लिए इन बातों का रखें ध्यान:-

महीने का बजट बनाना जरूरी
  • आपको हर महीने इस बात का ध्यान रखना है कि अपने महीने का बजट तैयार करें, क्योंकि बचत करने के लिए ये सबसे ज्यादा जरूरी है। आपको बजट बनाते समय ध्यान देना है कि कौन सी चीजें आपके लिए जरूरी हैं और कौन सी चीजें नहीं।
विज्ञापन

3 of 5
बचत करने के तरीके क्या हैं - फोटो : Istock
ऑफर्स से करें खरीदारी
  • जब भी आपको कोई सामान खरीदना हो, तो इससे पहले आपको उसके बारे में अच्छे से पता कर लेना चाहिए। इसके अलावा मार्केट में कई तरह के ऑफर्स भी आते हैं, जिसमें आपको अच्छी डील्स मिल सकती है। इनसे खरीदने पर आपकी बचत भी अच्छी हो सकती है।

4 of 5
बचत करने के तरीके क्या हैं - फोटो : istock
खर्चें कम करें
  • आपको कोशिश करनी है कि अपने खर्चे कम करने हैं। इसका मतलब ये नहीं कि आप अपनी जरूरत का सामान न खरीदें। लेकिन अपनी सैलरी के हिसाब से खर्चा करें और फालतू सामान खरीदने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बचत करने के तरीके क्या हैं - फोटो : istock
इन चीजों में निवेश कर सकते हैं
  • आपकी कमाई चाहे कितनी भी हो, लेकिन आपको निवेश जरूर करना चाहिए। आप एलाईसी पॉलिसी लेकर निवेश कर सकते हैं, आप बैंक में एफडी करवा सकते हैं। इसके अलावा आप अपने बैंक खाते में पैसे रखकर भी थोड़ी बहुत बचत तो कर ही सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें