फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bus Travel Safety Tips: रोडवेज बस में क्या 5 चीजें लेकर सफर करना बन सकता है मुसीबत का कारण

Mon, 09 Mar 2026 12:20 PM IST
Shruti Gaur यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Government Bus Travel Rules: अगर आप अक्सर सरकारी बस से सफर करते हैं तो ये लेख आपके लिए जरूरी है। यहां हम आपको बताएंगे कि अपनी यात्रा के दौरान क्या चीजें लेकर नहीं जा सकते।
विज्ञापन
1 of 6
रोडवेज बस में ये चीजें लेकर जाना है वर्जित - फोटो : Adobe stock
5 Things Are Prohibited in Roadways Bus Travel: अगर आप अक्सर सरकारी बसों से यात्रा करते हैं तो कुछ जरूरी नियमों के बारे में जानना बेहद जरूरी है। हम आपको ऐसा इसलिए बता रहे हैं, क्योंकि कई बार लोग बिना जानकारी के ऐसी चीजें अपने साथ लेकर बस में चढ़ जाते हैं, जिन्हें ले जाना नियमों के खिलाफ होता है। इससे न केवल यात्रियों की सुरक्षा पर असर पड़ सकता है बल्कि नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना या कार्रवाई भी हो सकती है। 

परिवहन विभाग ने यात्रियों की सुरक्षा और यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए कुछ वस्तुओं को बस में ले जाने पर रोक लगाई है। अगर आप इन नियमों की जानकारी पहले से रखते हैं तो यात्रा के दौरान किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसलिए बस में सफर करने से पहले यह जान लेना जरूरी है कि किन चीजों को अपने साथ ले जाना मना है और किन्हें ले जाने की अनुमति होती है।
 
विज्ञापन

2 of 6
रोडवेज बस में ये चीजें लेकर जाना है वर्जित - फोटो : Adobe Stock
1. ज्वलनशील पदार्थ नहीं ले जा सकते 
 
  • सरकारी बसों में पेट्रोल, डीजल, केरोसिन, गैस सिलेंडर या अन्य ज्वलनशील पदार्थ ले जाना सख्त मना होता है। 
  • ये पदार्थ दुर्घटना का कारण बन सकते हैं और यात्रियों की सुरक्षा को खतरे में डाल सकते हैं।
  • कई बार इनकी वजह से बड़े हादसे भी हुए हैं, ऐसे में इस गलती को करने से बचें।

 
विज्ञापन

3 of 6
रोडवेज बस में ये चीजें लेकर जाना है वर्जित - फोटो : Freepik
2. खतरनाक रसायन और एसिड
 
  • ऐसे रसायन जिनसे नुकसान हो सकता है, जैसे एसिड या अन्य खतरनाक केमिकल, बस में ले जाने की अनुमति नहीं होती।
  • इससे अन्य यात्रियों को खतरा हो सकता है।
  • ऐसा करने पर आपके खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है।

 

4 of 6
रोडवेज बस में ये चीजें लेकर जाना है वर्जित - फोटो : Adobe Stock
3. ज्यादा विस्फोटक सामान 
 
  • पटाखे, विस्फोटक सामग्री या बारूद जैसे सामान को बस में ले जाना प्रतिबंधित होता है। 
  • ये सुरक्षा नियमों के तहत पूरी तरह मना है।
  • ऐसा इसलिए क्योंकि कई हादसों में देखा गया है कि पटाखों की वजह से बस में आग लगी हो। 

 
विज्ञापन

5 of 6
रोडवेज बस में ये चीजें लेकर जाना है वर्जित - फोटो : Adobe stock
4. बहुत बड़े या भारी सामान 
 
  • कुछ बसों में बहुत बड़े या भारी सामान ले जाने की भी अनुमति नहीं होती। 
  • ऐसा इसलिए क्योंकि इससे अन्य यात्रियों को परेशानी हो सकती है और बस में जगह की समस्या पैदा हो सकती है।
  • आप अपने सामान को बस की सीट पर नहीं रख सकते। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रोडवेज बस में ये चीजें लेकर जाना है वर्जित - फोटो : Adobe stock
5. ऐसी वस्तुएं जो यात्रियों को नुकसान पहुंचा सकती हैं
 
  • किसी भी तरह की खतरनाक या धारदार वस्तुएं जिनसे अन्य यात्रियों को चोट लग सकती है, उन्हें बस में ले जाने से बचना चाहिए।
  • खासतौर पर बड़े चाकू, तलवार या अन्य वस्तुएं, जो लोगों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें