फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे मिलेंगे सही दाम: घर बेचते समय भूलकर भी न करें ये चार गलतियां, वरना पड़ सकता है पछताना

Thu, 07 Apr 2022 02:49 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
घर बेचते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : istock
हर कोई चाहता है कि उसका भी अपना खुद का सपनों का घर हो। इस महंगाई भरे दौर में खुद का घर होना किसी सपने के पूरे होने से कम नहीं है। हालांकि, कई लोगों के पास पहले से घर है, तो कई लोग दिन-रात मेहनत करके घर खरीद लेते हैं। हालांकि, कई बार किन्हीं मजबूरियों के कारण या किसी और शहर में शिफ्ट होने के कारण भी लोग अपना घर बेचते हैं। लेकिन घर बेचते समय हमारी छोटी-छोटी गलतियां हमें आर्थिक नुकसान तक पहुंचा देती है। यहां तक कि घर बेचना एक चुनौतीपूर्ण और मुश्किलों भरा भी हो सकता है, क्योंकि हर कोई चाहता है कि उसे अपने घर का दाम एकदम अच्छा मिल जाए। अगर आप भी अपना घर बेच रहे हैं, तो आपके लिए जरूरी है कि आप कुछ बातों का ध्यान रखें ताकि आपको एक उचित कीमत मिल पाए। तो चलिए आपको बताते हैं कि घर बेचते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
घर बेचते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : istock
अपनी लागत के हिसाब से घर बेचें
  • आप घर बेच रहे हैं, तो ध्यान दें कि जमीन पर मकान बनाते समय आपकी कितनी लागत आई है। जब आप किसी को मकान बेचें, तो अपनी लागत का सही आकलन कर लें ताकि आपको किसी तरह का नुकसान न हो और ठीक पैसे मिल सकें।
विज्ञापन

3 of 6
घर बेचते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : istock
कीमत बढ़ने घटने का जरूर ध्यान रखें
  • कई बार लोग जल्दबाजी में अपनी प्रॉपर्टी को बेच देते हैं और वो भूल जाते हैं कि मार्केट में प्रॉपर्टी की कीमत घटती बढ़ती रहती है। ऐसे में जरूरी है कि घर बेचने से पहले बाजार का हाल जरूर जान लें, ताकि नुकसान से बच सकें और दाम अच्छा मिल सके।

4 of 6
घर बेचते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : istock
बिचौलियों के चक्कर में न पड़े
  • कई लोग घर बेचने के लिए मेहनत नहीं करते, और वो बिचौलियों के चक्कर में पड़ जाते हैं। ऐसे में आपको उसे कमीशन देने पड़ती है और साथ ही कई बार आपको घर की कीमत उतनी अच्छी नहीं मिल पाती है, जितनी मिलनी चाहिए। इसलिए इनसे बचकर रहना ही मुनाफे का सौदा हो सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
घर बेचते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : istock
  • अगर आप फिर भी बिचौलियों के जरिए मकान बेच रहे हैं, तो उन्हें पहले ही बता दें कि आपको घर की कितनी कीमत चाहिए और वो अपनी कमीशन खुद पहले ही निकाल लें। कमीशन का असर उनको मिलने वाले पैसे पर न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
घर बेचते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : istock
टोकन मनी लेते समय रखें ध्यान
  • जब भी कोई घर बेचता है, तो खरीदार कुछ टोकन मनी यानी कुछ एडवांस पैसे देकर थोड़े समय की मोहलत ले लेता है। इस समय में वो बाकी पैसा घर बेचने वाले व्यक्ति को देता है, और इसके बाद ही घर की बाकी कागजी कार्रवाई होकर घर मिलता है। ऐसे में आपको ध्यान देना है कि टोकन मनी जरूर लें, और अगर सामने वाला व्यक्ति समय पर बचा हुआ पैसा नहीं दे पाता है, तो नियमों के मुताबिक आपको टोकन मनी वापस नहीं करनी होती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें