फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: 15वीं किस्त आने से पहले ध्यान से करवा लें ये दो काम, वरना अटक सकते हैं दो हजार रुपये

Sat, 02 Sep 2023 11:14 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
15वीं किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी है? - फोटो : istock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: हर साल सरकार एक तरफ जहां कई पुरानी योजनाओं में बदलाव करके उन्हें और बेहतर करती है, तो वहीं दूसरी तरफ कई नई योजनाओं को भी लॉन्च किया जाता है। इन योजनाओं का असल मकसद गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंचाना है। उदाहरण के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ही ले लीजिए। इस योजना के अंतर्गत किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद किसानों को मिलती है। वहीं, अब तक किसानों को 14 किस्त मिल चुकी है और अब बारी 15वीं किस्त की है। पर क्या आप जानते हैं दो काम ऐसे हैं, जिन्हें अगर किसान नहीं करवाते हैं तो उनकी किस्त अटक सकती है? शायद नहीं, लेकिन ऐसा है। तो चलिए जानते हैं ये कौन से दो काम हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
15वीं किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी है? - फोटो : istock
  • दरअसल, अब तक किसानों को 14 किस्त का लाभ मिल चुका है। ऐसे में मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अक्तूबर या नवंबर माह में 15वीं किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अब तक इसको लेकर कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
15वीं किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी है? - फोटो : istock
किसानों को जरूर करवा लेने चाहिए ये काम:-

नंबर 1
  • किसानों को जो काम सबसे पहले करवाना है, वो है ई-केवाईसी। आप चाहे योजना में नए जुड़े हैं या पुराने हैं, पर आपको ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। नियमों के तहत जो किसान इसे नहीं करवाएगा, वो किस्त के लाभ से वंचित रह सकता है।

4 of 5
15वीं किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी है? - फोटो : istock
यहां से करवा सकते हैं ई-केवाईसी:-
  • आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से ई-केवाईसी करवा सकते हैं
  • आप चाहें तो बैंक भी जा सकते हैं और यहां से ई-केवाईसी का फॉर्म भरकर इसे करवा सकते हैं
  • आप चाहें तो ई-केवाईसी खुद कर सकते हैं, इसके लिए आपको आधिकारिक किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना होता है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
15वीं किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी है? - फोटो : istock
नंबर 2
  • आप अगर पीएम किसान योजना से जुड़े हैं, तो आपके लिए जरूरी है कि आप लैंड सीडिंग करवा लें। सरकार पहले ही साफ कर चुकी है कि आपको लैंड सीडिंग करवाना अनिवार्य है। जो किसान इसे नहीं करवाएगा वो किस्त के लाभ से वंचित रह सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें