फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pan Card: अगर आपके पास भी नहीं है पैन कार्ड? तो अटक सकते हैं आपके ये 10 काम

Sat, 23 Jul 2022 05:15 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Pan Card Tips: पैन कार्ड के न होने पर क्या काम अटक सकते हैं - फोटो : istock
Pan Card Tips: अग आप कोई सरकारी या गैर-सरकारी काम करवाने के लिए जाएंगे, तो आपको कई सारे दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी। ठीक ऐसे ही जब आप गाड़ी चलाते हैं, अपनी पहचान बताते हैं, कोई सिम कार्ड खरीदते हैं, कोई घर खरीदते हैं, कोई घर बेचते हैं, कोई गाड़ी खरीदते हैं आदि अन्य कामों के लिए भी आपको दस्तावेज चाहिए होते हैं। इसी तरह एक दस्तावेज है आपका पैन कार्ड यानी परमानेंट अकाउंट नंबर। इसका पास में होना भी बेहद जरूरी है। लेकिन कई लोग ये नहीं जानते हैं कि अगर उनके पास पैन कार्ड नहीं होता है, तो उनके कितने सारे काम अटक सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से अपना पैन कार्ड बनवा सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि अगर आपके पास पैन कार्ड नहीं होता है, तो आपके कौन से 10 काम अटक सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
Pan Card Tips: पैन कार्ड के न होने पर क्या काम अटक सकते हैं - फोटो : amar ujala
नहीं है पैन कार्ड, तो अटक सकते हैं ये काम:-

1. अगर आप बैंक खाता खुलवा रहे हैं, तो भी आपके पास पैन कार्ड होना चाहिए। वरना आपके खाते को खोलने में दिक्कत आ सकती है। 
2. अगर आप किसी शोरूम से बाइक, कार या अन्य वाहन खरीद रहे हैं। तो आपके पास पैन कार्ड होना जरूरी है।
विज्ञापन

3 of 6
Pan Card Tips: पैन कार्ड के न होने पर क्या काम अटक सकते हैं - फोटो : istock
3. कोई ऐसा संस्थान जिसका टर्नओवर 5 लाख से ज्यादा होता है उसे पैन कार्ड की जरूरत होती है। वहीं, बिजनेस शुरू करने के लिए भी पैन कार्ड चाहिए होता है।
4. अगर आप ऐसा कोई लाइफ इंश्योरेंस ले रहे हैं, जिसकी कीमत 50 हजार रुपये से ज्यादा है। तो पैन कार्ड चाहिए।

4 of 6
Pan Card Tips: पैन कार्ड के न होने पर क्या काम अटक सकते हैं - फोटो : amar ujala
5. अगर आपके पास पैन कार्ड नहीं है, और आप एक साल में ढाई लाख से ज्यादा का ट्रांजेक्शन करते हैं, तो ऐसी स्थिति में आपको पैन कार्ड की जरूरत होगी।
6. अगर आप कोई सामान खरीद रहे हैं या कोई सेवा ले रहे हैं, जिसकी कीमत 2 लाख रूपये से ज्यादा है। तो ऐसी स्थिति में भी पैन कार्ड का होना जरूरी होता है।
विज्ञापन

5 of 6
Pan Card Tips: पैन कार्ड के न होने पर क्या काम अटक सकते हैं - फोटो : Istock
7. म्यूचुअल फंड, फॉरेन करेंसी और बॉन्ड समेत कई अन्य जगहों पर निवेश करना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए पैन कार्ड की जरूरत होती है।
8. अगर आप अनलिस्टेड शेयर खरीद रहे हैं और इनकी कीमत 1 लाख रुपये से ज्यादा है। तो आपके पास पैन कार्ड होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Pan Card Tips: पैन कार्ड के न होने पर क्या काम अटक सकते हैं - फोटो : istock
9. आप अगर अपने बैंक खाते में 50 हजार रुपये से ज्यादा जमा कर रहे हैं, तो आपके पास पैन कार्ड होना जरूरी हो जाता है।
10. अगर आप कोई ऐसी अचल संपत्ति बेच रहे हैं, जो 10 लाख रुपये से ज्यादा है, तो आपको पैन कार्ड देना पड़ता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें