फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर किराएदार को पता होनी चाहिए ये बात: सिक्योरिटी डिपॉजिट वापस न दे मकान मालिक, तो जानें क्या हैं आपके अधिकार

Sat, 26 Sep 2026 12:00 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

किराए के मकान में रहने वालों के लिए रेंट एग्रीमेंट सबसे अहम दस्तावेजों में से एक है। सिक्योरिटी डिपॉजिट, किराया और दस्तावेजों को लेकर विवाद होने पर नियमों की जानकारी काम आ सकती है। इसलिए इस डॉक्यूमेंट को जरूर बनवा लें ताकि आपको मकान मालिक परेशान न कर सके।
विज्ञापन
1 of 6
किराएदार कैसे वापस लें सिक्योरिटी के पैसे? - फोटो : Amar Ujala AI
किराए के मकान में रहने के दौरान मकान मालिक और किराएदार के बीच कई तरह के विवाद हो सकते हैं। कभी सिक्योरिटी डिपॉजिट को लेकर बात बिगड़ती है, तो कभी किराए या दस्तावेजों की मांग को लेकर परेशानी होती है।

ऐसी स्थिति में सबसे जरूरी है कि किराएदार रेंट एग्रीमेंट की शर्तों को ध्यान से पढ़कर रखे, लेकिन कई ऐसे मामले सामने आते हैं जिसमें ये बात सामने आती है कि मकान मालिक सिक्योरिटी डिपॉजिट का अमाउंट वापस नहीं करते। आपको भी ये दिक्कत न हो, इसके लिए आप इससे जुड़ा नियम यहां जान सकते हैं। चलिए जानते हैं इस बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
किराएदार कैसे वापस लें सिक्योरिटी के पैसे? - फोटो : Adobe Stock
सिक्योरिटी डिपॉजिट पर क्या है नियम?
  • केंद्र सरकार के Model Tenancy Act, 2021 में आवासीय संपत्ति के लिए सिक्योरिटी डिपॉजिट की सीमा अधिकतम दो महीने के किराए तक रखी गई है
  • गैर-आवासीय यानी कमर्शियल संपत्ति के मामले में यह सीमा अधिकतम 6 महीने के किराए तक है
विज्ञापन

3 of 6
किराएदार कैसे वापस लें सिक्योरिटी के पैसे? - फोटो : Adobe Stock
  • हालांकि यहां एक महत्वपूर्ण बात समझना जरूरी है कि Model Tenancy Act कोई ऐसा कानून नहीं है, जो पूरे देश में अपने-आप लागू हो गया हो
  • राज्य या केंद्रशासित प्रदेश इसे अपनाते हैं, तभी इसके प्रावधान वहां लागू होते हैं
  • इसलिए किसी शहर में लागू स्थानीय किराया कानून और रेंट एग्रीमेंट की शर्तें भी देखना जरूरी है

4 of 6
किराएदार कैसे वापस लें सिक्योरिटी के पैसे? - फोटो : Adobe Stock
मकान खाली करते समय डिपॉजिट का क्या होगा?
  • Model Tenancy Act के मुताबिक, किराएदार से मकान का खाली कब्जा लेने के समय सिक्योरिटी डिपॉजिट वापस किया जाना चाहिए
  • हालांकि, किराएदार को अगर मकान मालिक के पैसे देने हैं यानी कोई वैध देनदारी होने पर पैसे काटे जा सकते हैं
  • इसलिए मकान खाली करते समय बिजली-पानी के बिल, किराए का भुगतान और मकान की स्थिति से जुड़े रिकॉर्ड संभालकर रखने चाहिए
  • अगर डिपॉजिट लौटाने को लेकर विवाद हो, तो पहले रेंट एग्रीमेंट की शर्तें देखें
  • इसके बाद मकान मालिक से लिखित रूप में बात करना भविष्य में विवाद की स्थिति में रिकॉर्ड के तौर पर काम आ सकता है
विज्ञापन

5 of 6
किराएदार कैसे वापस लें सिक्योरिटी के पैसे? - फोटो : Amar Ujala
रेंट एग्रीमेंट क्यों है जरूरी?
  • Model Tenancy Act में tenancy agreement को लिखित रूप में रखने का प्रावधान किया गया है
  • मकान मालिक और किराएदार दोनों के पास साइन किया हुए रेंट एग्रीमेंट की एक-एक कॉपी होनी चाहिए
  • इसमें किराया, अवधि, डिपॉजिट, भुगतान और अन्य शर्तों को स्पष्ट रखना विवाद कम करने में मदद करता है
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
किराएदार कैसे वापस लें सिक्योरिटी के पैसे? - फोटो : Adobe Stock
किराएदार कैसे वापस ले सकता है सिक्योरिटी डिपॉजिट?
  • सबसे पहले तो मकान मालिक से बात करें, अगर वो पैसे लौटा देता है तो बेहतर है
  • आप आरडब्लयूए में शिकायत कर सकते हैं
  • आप चाहें तो कानूनी नोटिस भेजकर अपने पैसे वापस मांग सकते हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें