Rent Agreement Terms: किराए के घर में रहते समय अक्सर यह सवाल मन में आता है कि क्या हम अपनी पसंद से घर में छोटे बदलाव कर सकते हैं। बहुत से लोगों को घर में एक कील ठोकना मामूली बात लग सकती है, लेकिन बहुत से मकान मालिक ऐसा करने से रोकते हैं। ऐसे में अक्सर कुछ लोगों के मन में सवाल होता है कि ऐसी स्थिति में कानूनी रूप से आपके क्या अधिकार होते हैं?
अगर कानूनी दांव-पेंच की बात करें तो किराए के घर में कील ठोकना पूरी तरह से आपके रेंट एग्रीमेंट की शर्तों पर निर्भर करता है। अगर एग्रीमेंट में 'स्ट्रक्चरल डैमेज' या दीवार में छेद करने की मनाही है, तो बिना अनुमति ऐसा करना आपको मुश्किल में डाल सकता है। आइए इसी बात तो समझते हैं।