फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cooler Tips: बिना बर्फ के भी कूलर से मिल सकती है AC जैसी ठंडी हवा, बस करें ये काम

Fri, 08 May 2026 12:30 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Cooler Cooling Hacks: भीषण गर्मी से बचने के लिए कूलर एक बेहद किफायती और शानदार विकल्प है, यही वजह है कि ज्यादातर लोग कूलर का ही इस्तेमाल करते हैं। आइए इस लेख में समझते हैं कि भीषण गर्मी में बिना बर्फ के कूलर से कैसे ठंडी हवा पा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
कूलर से एसी जैसी हवा पाने के उपाय - फोटो : AI
How to get cold air from a cooler without ice: गर्मियों में अक्सर लोगों की यही शिकायत रहती है कि कूलर से ठंडी हवा नहीं दे रहा है। असल में कूलर से ठंडी हवा पाने के लिए आपको इसके पीछे के विज्ञान को समझने की जरूरत है। बता दें कि कूलर 'इवेपोरेशन' (वाष्पीकरण) के सिद्धांत पर काम करता है, जहां पानी के वाष्प बनने की प्रक्रिया हवा को ठंडा करती है। साइंस में एक बहुत फेमस लाइन है 'इवेपोरेशन काजेज कूलिंग' (Evaporation Causes Cooling) यानी जब वाष्पीकरण होता है तो वहां अपने आप कूलिंग होती है। 

जब आप कूलर को खिड़की या वेंटिलेशन वाली जगह पर रखते हैं, तो वहां ताजी हवा मिलने से वाष्पीकरण की प्रक्रिया तेज हो जाती है और यही वजह है कि कूलिंग बढ़ जाती है। इसके विपरीत, कमरे के अंदर रखा कूलर उमस बढ़ाता है और बाहर रखे कूलर के मुकाबले कम ठंडक देता है। आइए इस लेख में कूलर के ठंडे होने के विज्ञान को समझते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
कूलर कैसे ठंडा करता है? - फोटो : AI
इवेपोरेशन और कूलिंग का विज्ञान
  • साइंस का 'इवेपोरेशन कॉजज कूलिंग' कॉन्सेप्ट ही कूलर को ठंडा बनाता है, जब पानी हवा की गर्मी सोखकर भाप बनता है, तो हवा ठंडी हो जाती है।
  • जब बाहर रखे कूलर की हवा खिड़की के जरिए अंदर आती है, तो वह बहुत तेजी से ठंडी हवा फेंकता है क्योंकि उसे पर्याप्त वेंटिलेशन मिलता है।
  • सही वेंटिलेशन न होने पर कमरे में नमी जमा हो जाती है, जिससे कूलिंग असरदार नहीं रह पाती।
विज्ञापन

3 of 5
कूलर कैसे ठंडी हवा देता है? - फोटो : Adobe stock
कूलर चलाने का सही समय और तरीका
  • अगर आपको बहुत ठंडी हवा चाहिए, तो कमरे में बैठने से करीब आधे घंटे पहले ही कूलर चलाकर छोड़ दें। 
  • ध्यान रखें की कूलर को खिड़की के जरिए हवा आने दें।
  • आधे घंटे पहले चलाने से कूलर न सिर्फ कमरे का तापमान कम कर देगा, बल्कि इस्तेमाल के वक्त अधिक ठंडी हवा भी देगा।

4 of 5
कूलर से ठंडक बढ़ाने के लिए क्या करें? - फोटो : Freepik
मेंटेनेंस से बढ़ाएं हवा की ठंडक
  • कूलर के पैड्स (घास) पर जमी धूल और नमक को समय-समय पर साफ करें ताकि हवा का फ्लो बना रहे।
  • सुनिश्चित करें कि पानी का पंप सही से काम कर रहा है और सभी पैड्स पर पानी समान रूप से गिर रहा है।
  • पंखे के ब्लेड्स पर जमी मिट्टी हवा की रफ्तार कम कर देती है, इसलिए उन्हें नियमित रूप से सावधानी के साथ पोंछते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कूलर से ठंडक बढ़ाने के लिए क्या करें? - फोटो : अमर उजाला
बेहतर कूलिंग के लिए कुछ खास टिप्स
  • कूलर को ऐसी जगह लगाएं जहां उस पर सीधी धूप न पड़े, इससे कूलर का पानी ठंडा बना रहता है।
  • कमरे की दूसरी तरफ की खिड़की थोड़ी खुली रखें ताकि गर्म हवा बाहर निकल सके और क्रॉस वेंटिलेशन बना रहे।
  • कूलर की टंकी में हर दूसरे दिन ताजा पानी भरें, क्योंकि ठंडा और ताजा पानी वाष्पीकरण में अधिक सहायक होता है।
  • अगर आप ऊपर बाताई कई बातों का पालन करते हैं तो आप कूलर से ही ऐसी जैसी ठंडी हवा पा सकते हैं वो भी बिना बर्फ के।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें