फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tatkal Ticket: ब्रोकर से नहीं खुद बुक कर सकते हैं तत्काल ट्रेन टिकट, इस तरीके से घर बैठे हो सकता है कंफर्म

Fri, 16 Dec 2022 09:47 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने का तरीका - फोटो : istock
How To Book Tatkal Train Ticket: रोजाना एक बड़ी संख्या में लोग एक जगह से दूसरी जगह के लिए यात्रा करते हैं। ठीक ऐसे ही हर दिन काफी संख्या में भारतीय ट्रेन यात्रियों को उनके गंतव्य तक लेकर जाती है। देश के एक कोने से लेकर दूसरे कोने तक भारतीय ट्रेन की सेवाएं मौजूद हैं, जिनका यात्रीगण लाभ लेते हैं। बस आपको ट्रेन में यात्रा करने के लिए टिकट की जरूरत होती है, जिसे लोग टिकट काउंटर से या ऑनलाइन तरीके से बुक करवाते हैं। पर ज्यादातर बार लोगों को तत्काल ट्रेन टिकट नहीं मिल पाती है। इसलिए लोग ब्रोकर को ज्यादा पैसे देकर ट्रेन टिकट बुक करवाते हैं, लेकिन अगर आप चाहें तो घर बैठे खुद ही तत्काल ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने के तरीके के बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने का तरीका - फोटो : istock
ये रहा तत्काल ट्रेन टिकट बुक करवाने का तरीका:-

स्टेप 1
  • अगर आप भी तत्काल ट्रेन टिकट बुक करना चाहते हैं, तो सबसे पहले आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट www.irctc.co.in/nget/train-search पर जाना है
  • यहां आपको लॉगिन करना है और फिर अपना स्टेशन और यात्रा की तारीख चुननी है
  • यहीं पर आपको तत्काल वाले विकल्प को चुन लेना है
विज्ञापन

3 of 5
तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने का तरीका - फोटो : istock
स्टेप 2
  • अब आपके सामने ट्रेनों की सूची आ जाएगी, आपको यहां पर वो ट्रेन चुननी है जिसमें आपको यात्रा करनी है
  • फिर वो क्लास चुनें जिसमें यात्रा करनी है, जैसे- एसी, स्लिपर, टू सीटर आदि

4 of 5
तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने का तरीका - फोटो : istock
स्टेप 3
  • अब आपको यहां पर यात्री की जानकारी भरनी है, लेकिन आपको पहले ही 'माय अकाउंट' में जाकर 'माय प्रोफाइल' पर क्लिक करना है। फिर आपको 'एड/ मॉडिफाई लिस्ट' पर क्लिक करके यहां सारी जानकारी भर देनी है
  • इससे होगा ये कि तत्काल ट्रेन टिकट बुक करते समय आपको यात्री की जानकारी नहीं भरनी पड़ेगी, आप यहीं से इसे चुन सकते हैं इससे आपका समय बचेगा और आपको कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट चुनने में मदद मिल सकती है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने का तरीका - फोटो : istock
स्टेप 4
  • अब बारी है पेमेंट करने की, आप ऑनलाइन मोड से अपने डेबिट-क्रेडिट कार्ड या यूपीआई आदि से पेमेंट कर सकते हैं
  • इसके बाद आपका कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट बुक हो जाता है।

नोट:- तत्काल ट्रेन टिकट आप यात्रा की तारीख से एक दिन पहले सुबह 10 बजे एसी क्लास और 11 बजे नॉन एसी क्लास जैसे- स्लिपर आदि बुक कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें