भारत देश में राज्य सरकारों और केंद्र सरकार द्वारा अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनके तहत जरूरतमंद लोगों तक योजना के मुताबिक सुविधाएं पहुंचाई जाती हैं। इन योजनाओं में लोगों को आर्थिक लाभ देने से लेकर कई अन्य सुविधाएं दी जाती हैं। जैसे- किसी योजना में रोजगार तो किसी में बीमा कवर लोगों को दिया जाता है। इसी कड़ी में एक योजना है स्वच्छ भारत अभियान, जिसके तहत लोगों को सरकार द्वारा मुफ्त में शौचालय बनाकर दिया जाता है। इससे खुले में शौच करने को रोकने में काफी हद तक मिली है। ऐसे में खासतौर पर ग्रामीण इलाकों में इस योजना का लाभ काफी संख्या में लोग ले रहे हैं। अगर आप भी अपने घर में मुफ्त में शौचालय बनवाना चाहते हैं, तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आप स्वच्छ भारत योजना के तहत कैसे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...