फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्ट: आपने भी लंबे समय से नहीं भरे अपने गाड़ी के चालान? तो इन 10 तरीकों से हो सकती है आपसे वसूली

Tue, 29 Sep 2026 10:16 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देशभर में जारी ई-चालानों की बड़ी रकम अब भी वसूल नहीं हो पाई है। सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में लंबित चालानों की वसूली के लिए कई उपाय सुझाए गए हैं जिसके चलते लोगों से चालान की राशि वसूलने के 10 तरीके बताए गए हैं।
विज्ञापन
1 of 6
सुप्रीम कोर्ट ने चालान के पैसे वसूलने के लिए क्या तरीके सुझाए हैं? - फोटो : Amar Ujala AI
अगर आप कार या बाइक चलाते हैं और लंबे समय से कोई ट्रैफिक चालान नहीं भरा है, तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल, लंबित ई-चालानों की वसूली का मुद्दा अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है। जहां सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट के सामने ई-चालानों की वसूली का आंकड़ा रखा गया। आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में लगभग 45000 करोड़ रुपये के ई-चालान जारी किए गए हैं।

इनमें से करीब 25000 करोड़ रुपये की ही वसूली हो सकी है यानी लगभग 20000 करोड़ रुपये की रकम अभी बकाया है। सुनवाई के दौरान यह बात सामने आई कि चालान जारी होने के बावजूद बड़ी संख्या में लोग जुर्माने का भुगतान नहीं कर रहे हैं। इसी समस्या को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बकाया चालान की रकम वसूलने के लिए अधिकारियों के सामने कई संभावित उपाय रखे। चलिए जानते हैं सुप्रीम कोर्ट ने क्या तरीके सुझाए हैं। आप आगे इन तरीकों के बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
सुप्रीम कोर्ट ने चालान के पैसे वसूलने के लिए क्या तरीके सुझाए हैं? - फोटो : एआई जनरेटेड
किन तरीकों से चालान वसूलने के लिए संभावित उपाय बताए गए हैं?

बिजली बिल से जोड़ने का सुझाव
  • एक सुझाव यह है कि लंबे समय से लंबित चालान की रकम को संबंधित व्यक्ति के बिजली बिल से जोड़ा जा सकता है
  • इससे बिजली बिल का भुगतान करते समय बकाया चालान भी वसूल हो सकेगा
विज्ञापन

3 of 6
सुप्रीम कोर्ट ने चालान के पैसे वसूलने के लिए क्या तरीके सुझाए हैं? - फोटो : Freepik
RC से जुड़े कामों पर रोक
  • बकाया चालान वाले वाहन का नया रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट यानी RC जारी करने पर रोक लगाने का सुझाव दिया गया है
  • इसके अलावा डुप्लीकेट RC जारी करने और वाहन की RC दूसरे व्यक्ति के नाम ट्रांसफर करने पर भी रोक लगाने की बात कही गई है

4 of 6
सुप्रीम कोर्ट ने चालान के पैसे वसूलने के लिए क्या तरीके सुझाए हैं? - फोटो : AI जनरेटेड
फिटनेस और PUC पर भी असर
  • ऐसे वाहनों के फिटनेस सर्टिफिकेट को भी बकाया चालान से जोड़ा जा सकता है
  • जब तक जुर्माने की रकम जमा न हो, तब तक फिटनेस सर्टिफिकेट जारी नहीं करने का सुझाव सामने आया है
  • इसी तरह बकाया चालान वाले वाहन का PUC यानी प्रदूषण प्रमाणपत्र जारी करने पर भी रोक लगाने की बात कही गई है
विज्ञापन

5 of 6
सुप्रीम कोर्ट ने चालान के पैसे वसूलने के लिए क्या तरीके सुझाए हैं? - फोटो : Adobe Stock
पोर्टल पर ब्लैकलिस्ट और लाइसेंस की कार्रवाई
  • लंबित चालान वाले वाहनों को परिवहन पोर्टल पर ब्लैकलिस्ट करने का सुझाव भी दिया गया है
  • इसके साथ वाहन मालिक का नया ड्राइविंग लाइसेंस जारी नहीं करने की बात कही गई है
  • पहले से जारी ड्राइविंग लाइसेंस को सस्पेंड करने पर भी विचार करने का सुझाव दिया गया है
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सुप्रीम कोर्ट ने चालान के पैसे वसूलने के लिए क्या तरीके सुझाए हैं? - फोटो : Adobe Stock
जांच में वाहन जब्त करने का सुझाव
  • अगर ट्रैफिक पुलिस की रैंडम जांच के दौरान किसी वाहन पर लंबे समय से चालान लंबित मिलता है, तो ऐसे वाहन को जब्त करने का सुझाव भी सामने आया है

नोट:- ये सिर्फ सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के दौरान सामने रखे गए सुझाव हैं। इनके आधार पर आगे क्या कार्रवाई और किस रूप में व्यवस्था लागू होगी, यह संबंधित अधिकारियों और सरकार के फैसलों पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें