फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस गर्मी जरा बचकर: चिलचिलाती धूप में जा रहे हैं घर से बाहर, तो ये चार चीजें जरूर रख लें साथ

Fri, 26 Apr 2024 12:53 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Summer Tips: गर्मी में घर से बार जाते समय क्या चीजें साथ रखें? - फोटो : Amar Ujala
Summer Tips in Hindi: गर्मी का मौसम चल रहा है और सुबह होते ही तेज धूप लोगों को परेशान करने लगी है। पर कई बार जरूरी कामों के लिए, दफ्तर जाने के लिए, स्कूल-कॉलेज जाने के लिए आदि लोगों को घर से बाहर निकलना ही पड़ता है। ऐसे में ये चिलचिलाती धूप उन्हें परेशान करने लगती है। इसलिए जरूरी हो जाता है कि इस गर्मी से बचा जाए, वरना ये गर्मी हमको काफी बीमार तक कर सकती है। ऐसे में ध्यान दें कि आप जब भी घर से बाहर जाएं, तो अपने साथ कुछ चीजें ले जाएं जिनके बारे में आप आगे जानेंगे। इन चीजों को साथ रखने से आपको गर्मी से बचने में काफी मदद मिल सकती है। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी चीजें हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
Summer Tips: गर्मी में घर से बार जाते समय क्या चीजें साथ रखें? - फोटो : istock
ये चार चीजें जरूर रख लें साथ:-

पानी की बोतल
  • गर्मी में आप घर से बाहर जा रहे हैं, तो अपने साथ एक पानी की बोतल जरूर रख लें। गर्मी के मौसम में गला सूखता है और शरीर को पानी की जरूरत होती है। इसलिए अगर आप चाहें तो नींबू पानी बनाकर भी अपने साथ रख सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Summer Tips: गर्मी में घर से बार जाते समय क्या चीजें साथ रखें? - फोटो : istock
छाता
  • आप घर से बाहर जा रहे हैं, तो छाता लेकर जा सकते हैं। इससे आपके सिर पर सीधे धूप लगने से बचने में मदद मिलती है। आप अपने बच्चों को भी छाता देकर ही घर से बाहर भेज सकते हैं।

4 of 5
Summer Tips: गर्मी में घर से बार जाते समय क्या चीजें साथ रखें? - फोटो : istock
चश्मा
  • जब हम गर्मी में बाहर जाते हैं, तो तेज धूप हमारी आंखों पर पड़ती है। इससे कई बार तो आंखें लाल हो जाती है और जलन तक करने लगती है। इसलिए इससे बचने के लिए आप सनग्लासेज यानी कोई काला चश्मा पहन सकते हैं, जो आपको तेज धूप से बचाने में मदद कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Summer Tips: गर्मी में घर से बार जाते समय क्या चीजें साथ रखें? - फोटो : istock
इन चीजों को भी रख सकते हैं साथ:-
  • तेज धूप से बचने के लिए आप कैप पहन सकते हैं, जो सिर पर धूप पड़ने से बचाती है
  • आप सनस्क्रीन क्रीम लगाकर धूप में जा सकते हैं, जिससे आपका शरीर टैनिंग से बच सकता है
  • एक बड़ा रूमाल, गमछा या टिश्यू पेपर्स साथ ले जा सकते हैं, जो पसीना पोछने के काम आ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें