सरकार की ओर से चलाई जा रही स्कीम 'सुकन्या समृद्धि योजना; के तहत कई सारे लाभ दिए जा रहे हैं। अगर आप भी अपनी बेटी के लिए एक बेहतर भविष्य की कामना करते हैं तो ये योजना आपके बड़े काम की है। इसकी मदद से आप अपनी बेटी के लिए बढ़िया फंड जमा कर सकते हैं, जिससे आपको बेटी की पढ़ाई से लेकर शादी तक के सभी खर्च को उठाने में कोई परेशानी नहीं होगी। केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना के जरिए आपकी बेटी को पूरे 15 लाख रुपये मिल सकते हैं। खास बात तो ये है कि आप केवल 250 रुपये लगाकर भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। केंद्र सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना के तहत एक माता-पिता एक बेटी के नाम पर एक ही अकाउंट खोल सकते हैं। वहीं दो अलग-अलग बेटियों के नाम पर दो अकाउंट ही खोले जाएंगे। आइए जानते हैं इसके बारे में सबकुछ...