फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या है सुकन्या समृद्धि योजना? जहां 12,500 रुपये निवेश करके बिटिया की शादी के लिए जुटा सकते हैं करीब 69.27 लाख

Thu, 08 May 2025 07:59 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sukanya Samriddhi Yojana: आज हम आपको सरकार की एक शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे खासतौर पर बेटियों के लिए शुरू किया गया है। इस स्कीम का नाम सुकन्या समृद्धि योजना है।
विज्ञापन
1 of 5
क्या है सुकन्या समृद्धि योजना - फोटो : AdobeStock
बेटी के जन्म के समय से ही माता-पिता उसकी शिक्षा और शादी के लिए पैसों की बचत करना शुरू कर देते हैं। हालांकि, पैसों को बैंक में बचाकर रखना कोई समझदारी नहीं है। महंगाई जिस तेजी से बढ़ रही है वह बैंक में जमा आपके पैसों के मूल्य को कम करती जा रही है। इस कारण आपको अपने पैसों को किसी अच्छी जगह पर निवेश करना चाहिए, जहां पर अच्छा रिटर्न मिले। इसी कड़ी में आज हम आपको सरकार की एक शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे खासतौर पर बेटियों के लिए शुरू किया गया है। इस स्कीम का नाम सुकन्या समृद्धि योजना है। सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने पर आपको 8.2 प्रतिशत की शानदार ब्याज दर मिलती है, जो किसी दूसरी बचत योजनाओं और बैंक एफडी पर मिलने वाले इंटरेस्ट रेट से ज्यादा है। 
विज्ञापन

2 of 5
क्या है सुकन्या समृद्धि योजना - फोटो : Adobe Stock
खास बात यह है कि सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स में छूट भी मिलती है। इस योजना में केवल बेटियों के नाम पर ही खाता खुलवाया जा सकता है। सुकन्या समृद्धि योजना में आप 10 साल से कम उम्र की बेटी के नाम पर खाता खुलवाकर यहां निवेश की शुरुआत कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
क्या है सुकन्या समृद्धि योजना - फोटो : Adobe Stock
सुकन्या समृद्धि योजना में आप न्यूनतम 250 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये सालाना निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम में बेटी का खाता खुलवाने के बाद आपको 15 सालों तक निवेश करना होता है। वहीं खाता खुलने के 21 सालों के बाद आपके द्वारा किया गया निवेश मैच्योर हो जाता है। 

4 of 5
क्या है सुकन्या समृद्धि योजना - फोटो : Adobe Stock
इस स्कीम में 12,500 रुपये निवेश करके अगर आप करीब 69,27,578 रुपये इकट्ठा करना चाहते हैं, तो इसके लिए सुकन्या समृद्धि योजना में अपनी बिटिया का खाता खुलवाना है। इसके बाद आपको हर महीने 12,500 रुपये की बचत करके सालाना 1.5 लाख रुपये निवेश इस स्कीम में 15 सालों के लिए करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या है सुकन्या समृद्धि योजना - फोटो : Adobe Stock
वर्तमान में इस स्कीम में 8.2 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। इस ब्याज दर पर कैलकुलेट करें तो 21 सालों के बाद मैच्योरिटी के समय आप करीब 69,27,578 लाख रुपये का बड़ा फंड इकट्ठा कर सकेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें