फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 हजार रुपये का टूलकिट प्रोत्साहन, 3 लाख रुपये का लोन, पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत मिलते हैं ये फायदे

Thu, 08 May 2025 05:18 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Vishwakarma Yojana: देश की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान में कारीगरों और शिल्पकारों का एक बड़ा योगदान रहा है। देश में प्राचीन काल से ही हर एक क्षेत्र की अपनी विशिष्ट कला रही है। हालांकि, आजादी के बाद से आज भी देश में कई कारीगर और शिल्पकार आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं।
विज्ञापन
1 of 5
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना - फोटो : AdobeStock
PM Vishwakarma Yojana: केंद्र सरकार देश में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही है। इन योजनाओं के जरिए सरकार गरीब लोगों का सामाजिक और आर्थिक विकास करके उनको स्वारोजगार की दिशा में आगे बढ़ाना चाहती है। देश की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान में कारीगरों और शिल्पकारों का एक बड़ा योगदान रहा है। हालांकि, आजादी के बाद से आज भी देश में कई कारीगर और शिल्पकार आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। इन शिल्पकारों और कारीगरों के लिए केंद्र सरकार ने 17 सितंबर, 2023 को विश्वकर्मा जयंती के खास अवसर पर एक बेहद ही शानदार स्कीम की शुरुआत की थी। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना है। पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत शिल्पकारों और कारीगरों को कई शानदार फायदे मिलते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना - फोटो : AdobeStock
पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत लाभार्थी शिल्पकार और कारीगरों को 15 हजार रुपये का टूलकिट प्रोत्साहन दिया जाता है। टूलकिट प्रोत्साहन के अलावा लाभार्थी को ट्रेनिंग भी दी जाती है। ट्रेनिंग के समय लाभार्थी को रोजाना 500 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना - फोटो : AdobeStock
पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत लाभार्थी को विश्वकर्मा सर्टिफिकेट और आईडी भी दी जाती है। यही नहीं इस स्कीम के अंतर्गत लाभार्थी को कुल 3 लाख रुपये का लोन प्रदान किया जाता है। 

4 of 5
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना - फोटो : AdobeStock
पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत मिलने वाले 3 लाख रुपये के लोन को 2 चरणों में दिया जाता है। इसमें प्रथम चरण में 1 लाख रुपये का लोन व्यवसाय को शुरू करने के लिए दिया जाता है। वहीं 2 लाख रुपये का लोन व्यवसाय के विस्तार के लिए दिया जाता है। 

CNG: गर्मियों में अपनी सीएनजी कार का ऐसे रखें ध्यान, वरना हो सकता है हादसा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना - फोटो : AdobeStock
अगर आप पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपके पास कुछ दस्तावेज होने चाहिए। इन दस्तावेजों में आधार कार्ड, पहचान पत्र, बैंक खाता विवरण, उद्योग या व्यवसाय प्रमाण पत्र (यदि हो), मोबाइल नंबर, राशन कार्ड, जाति प्रमाण आदि शामिल हैं। इन दस्तावेजों के न होने पर आवेदन को रद्द किया जा सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें