Sukanya Samriddhi Yojana: बेटी के जन्म के समय से ही उसकी शादी और भविष्य की चिंता हमें काफी पहले से होने लगती है। ऐसे में अभिभावक उसी समय से ही अपनी आमदनी का कुछ हिस्सा धीरे-धीरे बचत करके इकट्ठा करना शुरू कर देते हैं। हालांकि, महंगाई जिस तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में बचत के पैसों को किसी अच्छी जगह पर निवेश करना जरूरी है। अगर आप अपने पैसों को सेविंग अकाउंट में ही जमा करके इकट्ठा करते हैं। ऐसे में आपको उस पैसे की वास्तविक कीमत उस दौरान नहीं मिल पाएगी। इसी कड़ी में आज हम आपको सरकार द्वारा बेटियों के लिए चलाई जा रही एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम सुकन्या समृद्धि योजना है। इस स्कीम में निवेश करने के बाद मैच्योरिटी के समय जो पैसे मिलते हैं। उसका इस्तेमाल आप अपनी बेटी की शादी या पढ़ाई लिखाई के लिए कर सकते हैं। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं सुकन्या समृद्धि स्कीम के बारे में विस्तार से -