बिटिया को एक बेहतर भविष्य देने या उसकी शादी करने के लिए माता पिता, उसके जन्म के बाद से ही पैसों की बचत करने की शुरुआत कर देते हैं। अगर आपके घर में भी बिटिया का जन्म हुआ है और आप उसकी शादी या पढ़ाई-लिखाई के लिए अभी से सेविंग करने की शुरुआत कर दिए हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है।
बिटिया की शादी के लिए अगर आप भविष्य में अच्छे खासे पैसे इकट्ठा करना चाहते हैं तो केवल सेविंग ही काफी नहीं है। आपको अपने बचत के पैसों को किसी अच्छी जगह पर निवेश करना चाहिए। इसी कड़ी में आज हम आपको सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम सुकन्या समृद्धि योजना है। सुकन्या समृद्धि योजना को खासतौर पर बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सरकार ने शुरू किया है। देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। कई लोग इस योजना में निवेश कर रहे हैं।