PM Kisan Yojana: देश की अर्थव्यवस्था में एक बड़ी हिस्सेदारी कृषि की है। हालांकि, आज भी देश में कई किसान आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। इन किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने और उनके जीवन स्तर को सुधारने के लिए कई शानदार योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में भारत सरकार ने साल 2019 में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी।
इस योजना के जरिए भारत सरकार किसानों की आय में वृद्धि करना चाहती है। इस योजना के जरिए केंद्र सरकार देश के गरीब किसानों के खाते में हर साल 6 हजार रुपये भेजती है। 6 हजार रुपये की इस राशि को हर साल तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। अब तक सरकार इस स्कीम की कुल 18 किस्तों को जारी कर चुकी है।