Sukanya Samriddhi Yojana: बेटी के जन्म लेने के बाद माता पिता को उसकी शादी और पढ़ाई लिखाई की चिंता होने लगती है। इस कारण माता पिता उसके जन्म लेने के बाद से ही उसकी शादी या उच्च शिक्षा के लिए थोड़े-थोड़े पैसे जुटाने की शुरुआत कर देते हैं। ज्यादातर लोग इन बचत के पैसों को अपने बैंक खाते में ही इकट्ठा करके रखते हैं। हालांकि, बैंक के बचत खाते में जमा पैसों पर उतना अच्छा रिटर्न नहीं मिलता है। इस कारण आपको अपने बचत के पैसों को किसी अच्छी स्कीम में निवेश करना चाहिए जहां आपको अच्छा रिटर्न मिले। इसी कड़ी में आज हम आपको सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे खासतौर पर बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए शुरू किया गया है। इस स्कीम का नाम सुकन्या समृद्धि योजना है। सुकन्या समृद्धि योजना सरकार की एक छोटी बचत योजना है। इस स्कीम में आप लॉन्ग टर्म के लिए निवेश करके अच्छे खासे पैसे जुटा सकते हैं।